फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   sashaktikaran kee najeer banee mahilaon ka hua sammaan

सशक्तिकरण की नजीर बनी महिलाओं का हुआ सम्मान

Mon, 08 Mar 2021 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
sashaktikaran kee najeer banee mahilaon ka hua sammaan
जौनपुर। पूविवि के आर्यभट्ट सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिला सशक्तिकरण की दिशा में सक्रिय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य, सेवा, पुलिस सेवा से जुड़ी महिलाओं को कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र प्रदान किया। 21वीं सदी को महिलाओं का बताते हुए हर क्षेत्र में परचम लहराने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने कहा कि प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। पुरुष की सफलता के पीछे महिला का हाथ होता है, उसी तरह महिला की सफलता के पीछे भी पुरुष का हाथ और साथ दोनों होता है। कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं को प्रोत्साहित और उत्साहित करने में कारगर होगा। समारोह में आंगनबाड़ी, आशा, एएनएम, महिला पुलिस, गायत्री परिवार की महिलाओं समेत प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा में बेहतर कार्य के लिए महिलाओं को सम्मानित किया। इनके अतिरिक्त विशिष्ट और प्रेरक सम्मान भी दिए गए। मिशन शक्ति की समन्वयक डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन डॉ. वनिता सिंह, डॉ. प्रियंका और डॉ. नितेश जायसवाल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सहायक कुलसचिव बबिता सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि मड़ियाहूं की विधायक डॉ. लीना तिवारी एवं डॉ. सुषमा पटेल, हिना देसाई, डॉ. स्मिता श्रीवास्तव, डॉ. सुभा सिंह को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, प्रो. वंदना राय, डॉ. नूपुर तिवारी, सुरेखा सिंह, डॉ. माया सिंह, डॉ. सुनीता गुप्ता, अनू त्यागी, डॉ. पूजा सक्सेना, जया शुक्ला, करुणा निराला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
इनसेट
इन्हें मिला सम्मान
जौनपुर। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, लेखिका डॉ. अंकिता राज, स्वास्थ्य क्षेत्र में कुमुद शर्मा, समाजसेवा के लिए डॉ. अंजू रानी, शिक्षिका प्रीति श्रीवास्तव, डॉ. सरोज सिंह, महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्य, सुरक्षा के क्षेत्र में तारावती यादव, लायंस क्लब की प्रथम महिला अध्यक्ष सोना बैंकर्स, एनएसएस में डॉ. राजश्री को विशिष्ट सम्मान दिया गया। इनके अलावा अधिवक्ता मंजू शास्त्री, समाजसेविका आशा मौर्या, सखी वेलफेयर की प्रीति गुप्ता, एनएसएस की शरियत फातमा, स्वयं सेविका स्नेहा मिश्रा, समाज सेविका किरण श्रीवास्तव, महिला थाना प्रभारी किरण मिश्रा, ऊषा मौर्या, क्रीड़ा से जुड़ी गीता प्रजापति, समाजसेवा में मंजरी कौर, गूगल गर्ल वैष्णवी, समाजसेविका विमला सिंह को प्रेरक सम्मान दिया गया। प्रत्येक ब्लाक की 10-10 शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मनमोहा
जौनपुर। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। बालिका शिक्षा, भ्रूण हत्या और महिला सशक्तिकरण पर आधारित नृत्य, नाटक आदि की प्रस्तुति दी गई। डॉ अख्तर हसन रिजवी की सिमरन चौधरी, अंजली सिंह व अन्य छात्राओं ने नाटक, मोहम्मद हसन कॉलेज की छात्राओं ने दुष्कर्म की घटनाओं पर आधारित समाज को झकझोरने वाली वाली प्रस्तुति दी। ओम प्रकाश मिश्र स्मारक महाविद्यालय आजमगढ़ की छात्राओं के तांडव नृत्य से भाव विभोर कर दिया। राज कॉलेज की छात्राओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बलात्कार जैसे ज्वलंत मुद्दों पर अत्यंत मार्मिक प्रस्तुति दी। टीडी महिला कॉलेज फाग और राजकीय पीजी कॉलेज मेहरवा की छात्राओं ने सामाजिक मुद्दों पर अपनी नृत्य के माध्यम से प्रस्तुति दी। हंडिया पीजी कॉलेज के शिवम पांडेय ने कविता पाठ किया। कंपोजिट विद्यालय इब्राहिमाबाद की छात्रा अन्नू ने ओ री चिरैया... नृत्य पर लोगों को भावुक कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन डॉ राजश्री व अवधेश मौर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed