खेतासराय।
संजय कुमार सिंह एलआईसी अभिकर्ता संघ के वाराणसी मंडल अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उनके निर्वाचित होने पर शाहगंज शाखा के अभिकर्ताओं में खुशी की लहर है। वाराणसी में लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। इसमें वाराणसी मंडल के जौनपुर समेत विभिन्न जिलों की एलआईसी की 18 शाखाओं के अभिकर्ता प्रतिनिधियों ने भाग लिया। चुनावी प्रक्रिया लियाफी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पॉलिटिकल अफेयर कमेटी के अवधेश पांडेय की देखरेख में संपन्न हुई। अध्यक्ष पद के चुनाव में संजय कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुशील चंद दुबे को 12 मतों से पराजित करके जीत हासिल की। उन्हें वाराणसी मंडल अभिकर्ता संघ का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इस दौरान संतोष मिश्र, सर्वेश सिंह, संग्राम यादव, जगदीश यादव, कमलेश यादव, अशोक अग्रहरि, दिलीप अग्रहरि, संतोष सिंह, विनोद श्रीवास्तव, चंद्रजीत यादव समेत अन्य अभिकर्ता मौजूद रहे।