फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Salute to the flag on the occasion of Independence

 आजादी के पर्व पर तिरंगे को सलाम

Wed, 17 Aug 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 17 Aug 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
Salute to the flag on the occasion of Independence
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडारोहण कर तिरंगे को सलामी देते डीएम भानुचंद्र गोस्वामी। 
स्वतंत्रता दिवस  पर सोमवार को प्रात: आठ बजे दीवानी, कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन व विकास भवन सहित अन्य कार्यालयों पर ध्वजा रोहण किया गया। ब्लाक व तहसील कार्यालयों पर भी उक्त समय पर ध्वजा रोहण किया गया। दीवानी में जनपद न्यायाधीश नंदलाल, कलेक्ट्रेट में डीएम भानुचंद्र गोस्वामी और विकास भवन में सीडीओ शीतला प्रसाद ने झंडा फहराया।
विज्ञापन


इस दौरान भारत को स्वतंत्रत कराने में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। सुबह सात बजे बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गयी। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्त्रस्म आयोजित किया गया।
विज्ञापन


सबसे पहले मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव के निर्देशानुसार डीएम ने जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बनारसी राम का माल्यार्पण कर और अंगवस्त्रम् भेंटकर स्वागत किया। जिलाधिकारी ने कहा कि विश्व परिवर्तनशील है। परिवर्तन अवश्यमभावी है। 15 अगस्त 1947 को हमे राजनीतिक स्वतत्रंता मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमे धर्म जाति के बन्धनों से ऊपर उठकर गरीब, असहाय एवं पात्र लाभार्थियों की मदद कराना होगा। विधिक दायरे से बाहर आकर मानवीय आधार पर अपने पदीय दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा।  देश 70 वर्षो में विभिन्न क्षेत्रों में तरक्की किया है।

विश्व में इतने स्वतत्रता संग्राम हुए लेकिन महत्मा गंाधी को ही याद करता है। महात्मा गांधी ने सभी भारतीयों के दिलों में स्वतत्रंता के दीप जलाये थे। हमें इस दीप को आगे भी जलाये रखना है।

उन्होंने सभी से अपील किया कि प्रगति के पथ पर हम सबका दायित्व है कि अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी एवं कर्मठता के साथ करके गरीब जनता को सरल व सुलभ न्याय दिलाने में योगदान करें।

इसके पूर्व डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्र एवं लेखाधिकारी रमाशंकर निषाद द्वारा 14 अगस्त को सीनियर  एवं जूनियर वर्ग में स्वत्रंतता दिवस पर हुई निबंध प्रतियोगिता में औव्वल स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। 

इस दौरान सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर रही दीक्षा यादव, द्वितीय स्थान पर रहे अमित यादव व तृतीय स्थान पाने वाले अंकित कुमार मौर्य और सांत्वना पुरस्कार श्वेता जायसवाल व सर्वेश कुमार तथा जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पाने वाले वेदांत सिंह,द्वितीय स्थान पाने वाली पूजा बिन्द व तृतीय स्थान पर रहे रोहित कुमार व  सांत्वना पुरस्कार निखिल यादव व

रोशनी दुबे को प्रशस्ति पत्र और डिक्सनरी देकर सम्मानित किया। कार्यक्त्रस्म के बाद जिलाधिकारी, एडीएम वित्त व राजस्व, सीआरओ, नगर मजिस्ट्रेट, नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन, अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ला ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व डा. बीआर अम्बेडकर की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।


विकास भवन में सीडीओ शीतला प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया।  जिसमें स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। नगरपालिका परिषद में पूर्व विधायक हाजी अफजाल की अध्यक्षता में  जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें देश की स्वतंत्रता के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले शहीदों को याद किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed