फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Salute to former Prime Minister Indira Gandhi on Martyrdom Day

शहादत दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को किया नमन

Sun, 01 Nov 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Salute to former Prime Minister Indira Gandhi on Martyrdom Day
जोगियापुर स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाते ? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व पूर्व विधायक तेज बहादुर सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। सौरभ शुक्ला ने कहा कि आज का दिन हम शहादत दिवस के रूप में मनाया जा रहा हैं। राष्ट्र की एकता और अखण्डता को बनाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाली पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने अपने प्राणों की आहूति दे दिया। उनके नेतृत्व में देश ने अपनी प्रतिष्ठा को स्थापित किया। उनके शहादत दिवस पर हम सभी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। पूर्व गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उनको शत शत नमन करता हूं। देश की एकता अखंडता को बनाए बनाने में संपूर्ण योगदान दिया है। जनपद के क्रांतिकारी नेता बहुमुखी प्रतिभा के धनी पूर्व विधायक तेज बहादुर सिंह को शत शत नमन करते हैं। कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक नदीम जावेद के पिता जावेद खान के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त किया। इस मौके पर राकेश सिंह डब्बू, पूर्व प्रत्याशी अभिषेक सिंह आशु ,यूथ प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल सिंह अप्पू, उपाध्यक्ष मुफ्ती मेहदी, उपाध्यक्ष गौरव सिंह सनी, अमिष श्रीवास्तव, अशरफ अली ,जैगम अब्बास, बिलाल नदीम सुरूर खान, रूमी जाफरी, राजन, विपिन शर्मा, मनीष मौर्य आदि मौजूद रहे। संचालन मुफ्ती मेहदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed