फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Salaries of teachers of 95 colleges stopped in the name of investigation

Jaunpur News: जांच के नाम पर 95 कॉलेजों के शिक्षकों का वेतन रोका

Fri, 09 Aug 2024 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Salaries of teachers of 95 colleges stopped in the name of investigation
जौनपुर। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ा रहे शिक्षकों की जांच के नाम पर 95 विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का वेतन रूक गया है। शिक्षक विगत दो माह से वेतन का इंतजार कर रहे हैं। शिक्षकों के दबाव पर दो दिन पहले कुछ का वेतन जारी कर दिया गया। अभी भी बहुत से शिक्षकों का वेतन नहीं मिला है। इससे उनमें नाराजगी है।
विज्ञापन

जिले में 150 एडेड माध्यमिक स्कूल चलते हैं। इनमें तैनात 100 से अधिक तदर्थ शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है। इन शिक्षकों का मामला कोर्ट में चल रहा है। वहीं अन्य शिक्षकों का आरोप है कि तदर्थ शिक्षकों की जांच के नाम पर 95 एडेड स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है। शिक्षकों के दबाव के बाद कुछ स्कूलों का वेतन जारी कर दिया गया। वहीं, शिक्षक संघ का आरोप है कि डीआईओएस कार्यालय में वसूली के लिए वेतन रोका गया है। जिले में कुल 641 माध्यमिक विद्यालयों में से 150 एडेड हैं। शिक्षक संघ के प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह का कहना है कि डीआईओएस कार्यालय से जानबूझ कर शिक्षकों का वेतन रोक कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। वेतन जारी नहीं करने का कारण भी नहीं बताया जा रहा। जब शिक्षकों ने तगड़ा शोर मचाया तो उन्हें शांत करने के लिए कुछ कॉलेजों का वेतन जारी कर दिया गया। शिक्षकों का वेतन रोका जाना अनुचित है। जांच के नाम पर शिक्षकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। शिक्षक संघ इसके खिलाफ जल्द ही आंदोलन करेगा।
विज्ञापन


-------------

वर्जन--

जिले के वित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों का वेतन नहीं रोका गया है। वेतन जारी किया जा रहा है। कुछ स्कूलों का वेतन जारी कर दिया गया है। शेष का भी जारी करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-राकेश कुमार, डीआईओएस, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed