फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sachin was murdered in his in-law's house by strangulation

ससुराल में गला दबाकर हुई थी सचिन की हत्या

Sat, 29 May 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sachin was murdered in his in-law's house by strangulation
ससुराल में गला दबाकर हुई थी सचिन की हत्या
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सोहांसा गांव पहुंची पुलिस
पांच के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सोहांसा गांव स्थित अपनी ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले सचिन पटेल (30) की हत्या किए जाने का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद शुक्रवार को सीओ मछलीशहर अतर सिंह, मुंगराबादशाहपुर पुलिस के साथ सोहांसा गांव पहुंचे। सीओ ने मृत युवक के ससुराल वालों और आस-पास के लोगों से पूछताछ की। संदेह के आधार पर कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

पंवारा थाना क्षेत्र के गौहानी गांव निवासी सचिन पटेल (30) पुत्र राजबहादुर पटेल की बीते बुधवार को सोंहासा गांव स्थित ससुराल में संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। सचिन के परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि सचिन की गला दबाकर हत्या की गई है। सीओ अतर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या की पुष्टि होने पर पांच के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed