फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Saavan passed, Kajri was not heard

बीत गया सावन, नहीं सुनाई दी कजरी

Sun, 02 Aug 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Saavan passed, Kajri was not heard
बदलापुर। सावन की पहचान कजरी और झूले से रही है। सावन की शुरुआत होते ही बागों में झूले पड़ जाते थे। बच्चों, महिलाओं की टोली झूला झूलते हुए कजरी गाते थे। सावन की शुरुआत के साथ गांवों में हर तरफ कजरी के सुरीली धुन गूंजनी शुरू हो जाती थी, जो भादो तक अनवरत चलता रहता था।
विज्ञापन

पूर्वांचल में मिर्जापुर, वाराणसी के साथ ही जौनपुर की कजरी प्रदेश में विख्यात रही है। कहीं खेत-खलिहानों में धान की रोपाई करते वक्त तो कभी झूला झूलते वक्त महिलाएं कजरी गुनगुनाती रहती थी। अपनी सुरीली आवाज में महिलाएं जब अपने पिया के प्रति विरह रस की संवेदना व्यक्त करती थीं तो हर कोई कायल हो जाता था। पूर्वांचल की माटी और लोक संस्कृति से जुड़ी कजरी के बोल अब मंद पड़ते जा रहे हैं। आधुनिकता की मार और कोरोना के प्रहार से इस बार तो कजरी के स्वर पूरी तरह गायब रहे। महिलाओं का कहना है कि युवा पीढ़ी पहले ही ऐसे आयोजनों से दूर होती जा रही है और अब ऐसे ही हाल रहे तो यह लोक विधा पूरी तरह विलुप्त ही हो जाएगी।
विज्ञापन

आज के आधुनिक संगीत के शोर में कजरी जैसे लोकगीत की स्नेहिल भावनाएं टूटती नजर आ रही हैं। कजरी जैसी भूतकाल की थाती को भविष्य तक संजोए रखने की नैतिक जिम्मेदारी हम सबकी होनी चाहिए। -डॉ ज्योति मिश्रा, सहायक अध्यापिका
विज्ञापन
विज्ञापन

भावी पीढ़ी को अपनी संस्कृति से परिचित कराते हुए कजरी जैसे लोक पर्व व लोकगीत को आज बचाने की जरूरत है। कजरी पूर्वांचल की परंपरा बनते हुए यहां की माटी में रच बस गई थी, मगर आधुनिकता के दौर में यह अब इतिहास के पन्नों की बात रह गई है। -डॉ विभा शुक्ला, प्रधानाध्यापिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed