फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Robbery case filed against 15 unknowns

15 अज्ञात के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज

Thu, 20 Feb 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Robbery case filed against 15 unknowns
मीरगंज। रेलवे बोर्ड के सदस्य व करियांव गांव निवासी भाजपा नेता पुष्पेंद्र सिंह से मारपीट और लूट के मामले में पुलिस ने 15 अज्ञात बदमाशों पर डकैती का केस दर्ज किया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ में जुटी है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस इसे सिर्फ मारपीट का मामला बता रही है।
विज्ञापन

बुधवार को करियांव निवासी रेलवे बोर्ड सदस्य पुष्पेंद्र सिंह प्रयागराज जिले में एक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे। इस बीच मोलनापुर बाजार के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट की। उन्होंने पुलिस को दिए तहरीर में तीन बाइक व एक कार से पहुंचे बदमाशों पर मारपीट और अपने साथी प्रयागराज निवासी अभिषेक परिहार से 48 हजार रुपये लूट ले जाने का भी आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर गुरुवार को पुलिस ले 15 अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज किया। छानबीन के लिए घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों पूरे मामले की जानकारी ली। एसओ अरविंद वर्मा ने बताया कि लुट हुई या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। लोगों से बातचीत कर सच्चाई पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed