फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Robbery busted in 15 hours, three arrested.

15 घंटे में लूट का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार.....

Mon, 15 Mar 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Robbery busted in 15 hours, three arrested.
मुंगराबादशाहपुर। पवांरा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर नहर के पास रविवार की देर शाम हुई 20 हजार रुपये लूट का पुलिस ने 15 घंटे में ही पर्दाफाश कर दिया है। वारदात में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने उनके पास से असलहा और बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन

मछलीशहर थाना क्षेत्र के ग्राम बटनहीत निवासी नागेंद्र कुमार यादव रविवार की शाम प्रयागराज से लौट रहे थे। कुंवरपुर नहर के पास पहले से मौजूद चार बदमाशों ने उसकी बाइक रोक ली। असलहे के बट से प्रहार करने के बाद जेब में रखे 20 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू थी। पुलिस ने 15 घंटे के भीतर बंधवा मार्ग पर बरेठी पुलिया के पास से तीन बदमाशों को पकड़ा। वह लूट की किसी और घटना को अंजाम देने की रूपरेखा बना रहे थे। तलाशी में उनके पास से एक असलहा, एक कारतूस और लूट के 13 हजार रुपये भी बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम रवि सिंह, अमित सिंह व घनश्याम सरोज निवासी कुंवरपुर बताया। एसओ सेतांशु शेखर ने बताया कि तीनों को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed