फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Robber shot in the leg in encounter, arrested with pistol

Jaunpur News: मुठभेड़ में लुटेरे के पैर में लगी गोली, तमंचे के साथ गिरफ्तार

Fri, 24 Feb 2023 07:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Robber shot in the leg in encounter, arrested with pistol
मुंगराबादशाहपुर । नीभापुर रेलवे क्रासिंग पर बुधवार की रात मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस के साथ चोरी की बाइक व नकदी बरामद हुई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विवेक तिवारी ने बताया कि नीभापुर रेलवे क्रासिंग के आगे चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि 19 फरवरी को धरमपुर के पास महिला को घायल कर चेन लूटने के दोनों आरोपी बाइक से जंघई से मुंगराबादशाहपुर की तरफ आ रहे हैं। इस दौरान दो लोग बाइक से आ गए। पुलिस ने रुकने का संकेत दिया तो बाइक सवार पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगे। कुछ दूर तक पुलिस ने पीछा किया गया। इस दौरान बाइक असंतुलित हो जाने के कारण दोनों गिर गए। इसके बाद वे पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल होकर गिर गया। उसकी पहचान अतुल गौड़ निवासी भूपियामऊ डिहवा, प्रतापगढ़ के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed