{"_id":"5ef4e5728ebc3e42c6239996","slug":"robbary-jaunpur-news-vns5322558132","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहे के बल पर महिला से 19 हजार की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असलहे के बल पर महिला से 19 हजार की लूट
विज्ञापन
जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बीबनमऊ गांव की महिला को अवास का पैसा दिलाने बैंक ले जाने के बहाने बदमाश ने पहले उसे बाइक पर बैठाया फिर खरगसेनपुर नहर पुलिया के पास असलहे के बल पर उसके पास से 19700 रुपये लूटकर फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
बीबनमऊ गांव निवासी प्रमोद कुमार की पत्नी किरन देवी अपनी सास तपेसरा देवी के साथ जलालपुर बाईपास स्थित ग्राहक सेवा केंद्र से अपने बैंक खाते से 2700 रुपये निकाली थी। बंधक में रखी गई जमीन को छुड़ाने के लिए 17000 रुपये वह घर से लेकर गई थी। वह पैसा लेकर सब्जी मंडी के पास बीज खरीदने चली गई। वहां से लौटकर समहट बाबा मंदिर के पास पहुंची थी तभी अज्ञात बाइक सवार महिला के पास आकर रुका और कहा कि आवास का फार्म भरा था वह पैसा पराउगंज बैंक में आ गया है। चाहो तो अभी चलकर निकलवा दें।
इतने में किरन ने सास को घर भेज दिया। बाइक सवार के झांसे में आकर बैंक जाने के लिए उसकी बाइक पर सवार हो गई। वह खरगसेनपुर गांव की नहर पुलिया के पास पहुंचा तभी सुनसान देखकर उसने बाइक रोक दी और असलहे के बल पर महिला के पास से 19700 रुपये लूट कर फरार हो गया। किरन को घर लौटने में देर हुई तो सास तपेसरा देवी ने पड़ोसी अंजेश कुमार को पता लगाने के लिए भेजा। पराउगंज बाजार में किरन मिल गई तो उसे लेकर वह जलालपुर थाने पहुंचे। जलालपुर पुलिस ने पहले उन्हें केराकत कोतवाली में जाकर एफआईआर दर्ज कराने के लिए कहा फिर महिला ने इसकी शिकायत विधायक जफराबाद डॉ हरेंद्र प्रसाद से की तो विधायक के कहने पर जलालपुर पुलिस ने किरन से तहरीर लेकर छानबीन में जुटी है।