फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Roadways buses will run on all routes on Rakshabandhan

रक्षाबंधन पर सभी मार्गों पर चलेंगी रोडवेज बसें

Sat, 01 Aug 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses will run on all routes on Rakshabandhan
जौनपुर। रक्षाबंधन पर यात्रियों की संभावित भीड़ के मद्देनजर रोडवेज ने हर मार्ग पर बसों को उतारने की तैयारी पूरी कर ली है। जौनपुर डिपो से 72 बसें संचालित की जाएंगी। इसमें फिजिकल डिस्टेंसिंग के मानक के साथ यात्रा की जा सकेगी। चालक और परिचालक की ड्यूटी भी लगा दी गई है। उधर, पर्व पर महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा के बारे में अभी तक कोई निर्देश न मिलने से इस पर असमंजस भी बना हुआ है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को यात्रा के दौरान परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए रोडवेज विभाग तैयारी शुुुरू कर दी है। इस दौरान 70 परिवाहन निगम की और दो अनुबंधित बसों का संचालन करने की तैयारी की गई है। इन बसों को सभी मार्गों पर चलाया जाएगा। सभी महिलाएं अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध सके इसके मद्देनजर सरकार ने पिछले वर्षों में रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं के लिए यात्रा फ्री किया था, लेकिन इस बार अभी तक महिलाओं को निशुल्क यात्रा करने का कोई आदेश नहीं आया है। ऐसे में मुफ्त यात्रा को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। रोडवेज के एआरएम विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 72 बसें संचालित की जाएगी। सभी मार्गों पर बसों का संचालन होगा, जिससे किसी को दिक्कत न हो। अभी तक महिलाओं को निशुल्क यात्रा करने का कोई आदेश नहीं आया है। अगर आदेश आएगा तो महिलाओं का किराया फ्री कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed