फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Roadways buses will run additional trips during the festive season

Jaunpur News: त्योहारी सीजन में अतिरिक्त फेरे लगाएंगी रोडवेज की बसें

Wed, 15 Oct 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses will run additional trips during the festive season
जौनपुर। दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत न हो, इसके लिए रोडवेज की बसें विभिन्न मार्गों पर अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। यह सेवा 18 से 28 अक्तूबर तक लागू रहेगी।
विज्ञापन

जौनपुर डिपो में कुल 105 बसें हैं। इन बसों को लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, आजमगढ़ आदि मार्गों पर संचालित किया जाता है। रोज करीब 8 से 9 हजार यात्री इन बसों से यात्रा करते हैं। दीपावली और छठ पर्व के अवसर पर महानगरों से लोग अपने घर वापसी करेंगे। ऐसे में रोडवेज की बसों में भी यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कतें न हो, इसके लिए जिन मार्गों पर ज्यादा सवारी निकलेंगी, उन मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे। इसके लिए 20 अतिरिक्त बसें भी चलाई जा सकती हैं। ताकि यात्रियों को दिक्कत न हो। डिपो इंचार्ज बीके सिंह ने बताया कि दीपावली पर जिन मार्गों पर ज्यादा सवारी रहेगी, उन मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे। इसके अलावा अतिरिक्त बसें भी तैयार रखी जाएंगी। ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed