{"_id":"6452a9000aa2c0e9ee0377a4","slug":"roadways-buses-engaged-in-civic-elections-passengers-are-getting-worried-jaunpur-news-c-20-1-185672-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: निकाय चुनाव में लगीं रोडवेज की बसें, यात्री हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: निकाय चुनाव में लगीं रोडवेज की बसें, यात्री हो रहे परेशान
विज्ञापन
जौनपुर। नगर निकाय चुनाव में कर्मचारियों व पुलिस कर्मियों के साथ ही रोडवेज बसों की भी ड्यूटी लगी है। पहले चरण का चुनाव बृहस्पतिवार को है। इसके मद्देनजर कर्मचारियों को लाने व ले जाने के लिए डिपो से छह बसें भेजी दी गई। जिससे यात्रियों को रोडवेज परिसर व अन्य बस स्टैंडों पर घंटों रोडवेज बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।
शादी विवाह का सीजन होने से बड़ी संख्या में लोग महानगरों से घर वापसी कर रहे हैं। ऐसे में डिपो से छह बसें चुनाव ड्यूटी में भेजे जाने से बसों की कमी हो गई है। जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। कड़ी धूप व उमस में घंटों रोडवेज परिसर व स्टाफ पर इंतजार करना पड़ रहा है। जौनपुर डिपो में कुल 74 बसें हैं, जो प्रतिदिन विभिन्न मार्गों पर संचालित की जाती हैं। डिपो से प्रतिदिन आठ से 10 हजार यात्री यात्रा करते हैं। अब बसों की संख्या कम होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग मजबूरन डग्गामार वाहनों का सहारा लेकर अपने गंतव्य स्थानों पर पहुंच रहे हैं। सुरेश कुमार यादव ने बताया है कि दिल्ली से आया हूं, शाहगंज जाने के लिए रोडवेज से एक घंटे से बस इंतजार कर रहा हूं। बदलापुर क्षेत्र के कुशहां निवासी राजन सिंह ने बताया है प्रयागराज जाने के लिए आधे घंटे से बस का इंतजार कर रहा हूं।
जौनपुर डिपो एआरएम रमेश सिंह ने बताया है कि डिपो से छह बसें चुनाव में भेज दी गई, हालांकि जिस मार्ग पर सवारी अधिक निकल रही हैं उस मार्ग पर बसों का संचालन करने का प्रयास किया जा रहा है। यात्री परेशान न हो इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है।