फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Roadways bus service started from Mirganj to Jaunpur

Jaunpur News: मीरगंज से जौनपुर तक रोडवेज बस सेवा शुरू

Sat, 21 Jun 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus service started from Mirganj to Jaunpur
मीरगंज। बाजार से अब लोगों को लंबा पैदल सफर नहीं करना पड़ेगा। शुक्रवार को मीरगंज बाजार से गोधना, बंधवा होते हुए मछलीशहर होते हुए जौनपुर के लिए रोडवेज बस सेवा की शुरुआत हो गई। मीरगंज वर्षों से यातायात सुविधाओं से वंचित था। ग्रामीणों को जौनपुर जाने के लिए रेलवे स्टेशन जंघई या जरौना पहुंच कर ट्रेनों को पकड़ना पड़ता था। इसके लिए करीब 10 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता था। अब बस सेवा शुरू हो गई है। इससे ग्रामीणों में खुशी है। मीरगंज करियांव निवासी प्रमोद सिंह ने बताया की दिन में पौने 12 बजे एक रोडवेज बस जौनपुर से आयी थी और 12 बजे दिन में जौनपुर के लिए रवाना हुई। एआरएम ममता दुबे ने बताया कि यात्रियों की मांग को देखते हुए बस सेवा शुरू की गई है। शनिवार से सुबह 8 बजे से बस गोधना बंधवा बाजार मछलीशहर होते हुए जौनपुर तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed