फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Road accidents , including two deaths Dakkrmi

सड़क हादसों में डाककर्मी समेत दो की मौत

Fri, 29 May 2015 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Fri, 29 May 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Road accidents , including two deaths Dakkrmi
अलग अलग हुए सड़क हादसे में गुरुवार को डाक कर्मचारी समेत दो की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बदलापुर/ सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बर्रैया गांव निवासी कमलेश श्रीवास्तव (50) सिंगरामऊ उप डाक घर में तैनात थे। गुरुवार को सुबह वह डाक सामग्री लेकर बदलापुर जा रहे थे।

 बदलापुर थाना क्षेत्र के खजूरन गांव के पास हाईवे पर पहुंचे थे तभी सुल्तानपुर से बदलापुर की ओर जा रही रोडवेज बस की चपेट में आ गया।

 स्थानीय लोगों की मदद से उसे बदलापुर सीएचसी पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


रोडवेज बस चालक को पुलिस ने हिरासत में लेकर बस को कब्जे में ले लिया है। मीरगंज: स्थानीय थाना क्षेत्र के चौकीकला गांव निवासी श्यामलाल का बेटा संजय कुमार (26) किसी काम से मीरगंज थाने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लौटते समय वह बाइक से वह मीरगंज बाजार के पास विद्युत पोल से टकरा गया। स्थानीय चिकित्सालय से उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। इलाहाबाद ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed