{"_id":"69fc72efcb2cbcdece0c1bd4","slug":"road-accident-in-jaunpur-two-real-brothers-killed-in-bolero-collision-five-year-old-child-injured-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur Accident: बेकाबू बोलेरो की टक्कर से दो सगे भाइयों की मौत, पांच साल का मासूम घायल; परिवार में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur Accident: बेकाबू बोलेरो की टक्कर से दो सगे भाइयों की मौत, पांच साल का मासूम घायल; परिवार में पसरा मातम
Thu, 07 May 2026 04:39 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 07 May 2026 04:39 PM IST
सार
Jaunpur News: जौनपुर जिले में ननिहाल में मेहंदी के कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे दो सगे भाइयों की हादसे में मौत हो गई। वहीं एक बच्चा घायल हुआ है। बाइक से आ रहे भाइयों को बेकाबू बोलेरो ने टक्कर मार दी, जिससे हादसा हुआ।
विज्ञापन
रोती- बिलखती महिलाएं व दोनों मृतकों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के चंदवक-गाजीपुर मार्ग पर बुधवार देर रात हुए एक सड़क दुर्घटना में दो सगे भाई दीपक विश्वकर्मा (29) और आकाश विश्वकर्मा (25) की मौत हो गई, जबकि पांच वर्षीय मासूम बच्चे की हालत गंभीर है, जिसे ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती किया गया है। घटना के बाद मड़ार गांव में मातम छा गया है। सभी ननिहाल से मेहंदी रस्म में शामिल होने के बाद बाइक से वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक मड़ार गांव निवासी हरिश्चंद्र विश्वकर्मा के बेटे दीपक विश्वकर्मा (29) और आकाश विश्वकर्मा (25) बाइक से केराकत थाना क्षेत्र के मुरारे गांव स्थित ननिहाल से एक मेहंदी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। उनके साथ दीपक का 5 वर्षीय बेटा शिवांश भी मौजूद था।
विज्ञापन
रात लगभग 10 बजे बगेरवा नारेपार गांव के समीप पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दीपक विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि गंभीर रूप से घायल आकाश की वाराणसी अस्पताल जाते समय सांसे थम गई।
विज्ञापन
घटना में अपने चाचा के गोद में बैठा दीपक का 5 वर्षीय पुत्र शिवांश गंभीर रूप से घायल हो गया। शिवांश को ट्रामा सेंटर में भर्ती कर दिया गया है। उसकी स्थिति गम्भीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीआरवी वाहन को ओवरटेक करने के दौरान बोलेरो ने बाइक में टक्कर मारी।