फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Road accident in jaunpur overspeed bolero crushed Bike rider who fallen on road after hit cycle

दर्दनाक हादसा: जौनपुर में साइकिल से टकराकर सड़क गिरा बाइक सवार, तेज रफ्तार बोलेरो ने कुचला

Thu, 10 Jun 2021 12:49 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 10 Jun 2021 12:49 PM IST
सार

साइकिल सवार से टकराकर गिरने पर तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे के बाद पुलिस ने बोलेरो समेत चालक को हिरासत में ले लिया है। परिजनों के मुताबिक विजय बाइक चलाने में परिपक्व नहीं था।
  

विज्ञापन
Road  accident in jaunpur  overspeed bolero crushed Bike rider who fallen on road after hit cycle
एक्सीडेंट के बाद का दृश्य। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जौनपुर जिले के खरगनपुर गांव के समीप बाबतपुर-जमालापुर मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह सड़क हादसे में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। साइकिल सवार से टकराकर गिरने पर तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे के बाद पुलिस ने बोलेरो समेत चालक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


  रामपुर थाना क्षेत्र के नौकरी के लिए मुंबई में रहने वाला धनंजयपुर गांव निवासी विजय कुमार पटेल (40) पंचायत चुनाव के दौरान गांव आया था। बृहस्पतिवार को वह अपनी बाइक से पैसा निकालने बैंक जा रहे था। लौटते समय गोपालापुर बाजार से आगे खरगनपुर गांव के समीप साइकिल सवार से टकराकर वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा।
विज्ञापन


इसी बीच बाबतपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने चपेट में ले लिया। मौके पर ही विजय की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक विजय बाइक चलाने में परिपक्व नहीं था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो व चालक को हिरासत में ले लिया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी में खड़े ट्रक में जा घुसा बाइक सवार

वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के बाबतपुर चौकी के समीप बुधवार की रात बाइक सवार खड़े ट्रक में जा घुसा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।  मृतक की शिनाख्त सुरेश सोनकर के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक  सुरेश सोनकर रात्रि में बाइक से बड़ागांव थाना क्षेत्र के इसीपुर अपने ससुराल जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed