फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   road accident in Jaunpur husband and wife killed after Car and roadways bus collided two injured including son

जौनपुर में दर्दनाक हादसा: कार और रोडवेज बस की आमने-सामने से टक्कर, पति-पत्नी की मौत, बेटा समेत दो घायल

Wed, 02 Feb 2022 05:04 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 02 Feb 2022 05:04 PM IST
सार

जौनपुर के बदलापुर पड़ाव निवासी सुरेंद्र मिश्रा (52) अपनी पत्नी मीरा (45), बेटे कुश  और साली के साथ कार से आजमगढ़ जा रहे थे। जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग पर  रोडवेज बस से कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। सुरेंद्र और उनकी पत्नी की मौके पर मौत हो गई। 

विज्ञापन
road accident in Jaunpur husband and wife killed after Car and roadways bus collided two injured including son
क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर में जौनपुर-आजमगढ़ बाईपास मार्ग पर बुधवार दोपहर कार और रोडवेज बस की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि परिवार के दो सदस्य घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। शहर कोतवाली के बदलापुर पड़ाव के रहने वाले सुरेंद्र मिश्रा (52) अपनी पत्नी मीरा (45), बेटे कुश (24) और साली अर्चना निवासी बक्शा के साथ कार से आजमगढ़ जा रहे थे।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्थियों के मुताबिक, जौनपुर-आजमगढ़ बाईपास मार्ग पर बमैला के पास कार विपरीत दिशा में चला गया। इसी दौरान आजमगढ़ से जौनपुर की तरफ आ रही तेजरफ्तार सिविल लाइन डिपो की बस से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी की कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः दावत खाकर लौट रहे दोस्तों की बाइक ट्रक से टकराई, दो की मौत, एक की हालत गंभीर

road accident in Jaunpur husband and wife killed after Car and roadways bus collided two injured including son
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग। - फोटो : अमर उजाला

मौके पर जुटे लोगों ने कार से सभी को बाहर निकाला। लेकिन, तब तक कार सवार पति-पत्नी की मौत हो गई थी। उधर लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर सूचना पाकर पहुंचे थानाध्यक्ष अवध नाथ यादव और चौकी प्रभारी आशीष कुमार पांडेय ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटे हुए हैं। 
पढ़ेंः जौनपुर में तीसरे दिन भी दोनों सराफा कारोबारियों के यहां जांच जारी, लखनऊ तक पहुंचा मामला, अफसर साधे चुप्पी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed