{"_id":"61fa3cda6506bd5ca2272119","slug":"road-accident-in-azamgarh-two-friends-died-and-one-injured-after-bike-collided-with-truck-they-were-returning-from-party","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: दावत खाकर लौट रहे दोस्तों की बाइक ट्रक से टकराई, दो की मौत, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: दावत खाकर लौट रहे दोस्तों की बाइक ट्रक से टकराई, दो की मौत, एक की हालत गंभीर
Wed, 02 Feb 2022 01:42 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:42 PM IST
सार
आजमगढ़ के नवापुरवा गांव के समीप मंगलवार देर रात बाइक और ट्रक की टक्कर में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों एक अन्य दोस्त के यहां से दावत खार लौट रहे थे।
विज्ञापन
बाइक हादसे की सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
यूपी के आजमगढ़ में बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। वहीं एक अस्पताल में जिंदगी और मौत से संघंर्ष कर रहा है। तीनों एक दोस्त के यहां से दावत खाकर लौट रहे थे। हादसे के बाद से उनके परिजनों में कोहराम मचा है। घटना तहबरपुर थाना के नवापुरवा गांव के पास की है।
विज्ञापन
मधसिया गांव निवासी धर्मेंद्र यादव (24), संदीप राम (22) और तरौधी गांव निवासी रजनीश यादव (24) मंगलवार को अपाची बाइक से एक अन्य दोस्त के यहां खुटौली गांव दावत खाने गए थे। देर रात तीनों वापस लौट रहे थे। अभी वे नवापुरवा गांव के पास ही पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
घायल को हायर सेंटर किया गया रेफर
हादसे में बाइक सवार तीनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने जांच के बाद संदीप और रजनीश को मृत घोषित कर दिया। वहीं धर्मेंद्र की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
तीनों बहुत अच्छे दोस्त थे और जहां भी जाते साथ ही जाते थे। मृतक संदीप चार भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था वहीं रजनीश दो भाइयों में छोटा था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवकों के मौत से गांव में मातम पसरा है।