फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rnnon was coined from the top of the village of horses spared

घोड़ों की टाप से गूंजा बक्शा का रन्नों गांव

Mon, 02 Feb 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Mon, 02 Feb 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
Rnnon was coined from the top of the village of horses spared
स्थानीय ब्लाक के रन्नों गांव रविवार को घोड़ों की टाप और दर्शकों की तालियों से गूंजता रहा। आयोजित अंतर जनपदीय घुड़दौड़ प्रतियोगिता में करतिहां गांव के कासिद प्रधान का घोड़ा राकेट ने प्रतिद्वंद्वी घोड़ों को पछाड़ते हुए विजेता बन गया। मैदान के चौथे चक्कर में राकेट की जीत से पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से देर तक गूंजता रहा। प्रतियोगिता का प्रदेश के कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने किया।
विज्ञापन


स्पर्धा  के पहले चक्र में जौनपुर के फिरोज बेग, मछलीशहर के रामकृपाल, रानीपुर के देवतादीन, बरचौली के रामनरेश यादव और नरी के डब्बू मिश्र के घोड़ों ने हिस्सा लिया। पहले चक्र में फिरोज का घोड़ा पहले स्थान पर रहा। दूसरे चक्र में करतिहा के करतिहा के पूर्व प्रधान कासिद का घोड़ा राकेट, रानीपुर के चंद्रकांत मिश्र का घोड़ा लालू, इनामीपुर के ननकऊ, और साहबलाल के घोड़ों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


 इस चक्र का विजेता करतिहा का राकेट बना। तीसरे चक्र में लेदुका के मोतीलाल के  घोड़े ने बाजी मारी। फाइनल मुकाबला करतिहा के राकेट, आजमगढ़ के लालू, रानीपुर के चंद्रकांत मिश्र, और जौनपुर के फिरोज के घोड़े के बीच हुआ। कदम चाल में हुए इस मुकाबले में करतिहा के राकेट ने सभी को पछाड़ते हुए विजेता बन गया। निर्णायक की भूमिका शिवनाथ उपाध्याय, खुड़खुड़ी महराज और लड्डन खां ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, दीपक सिंह, सपा मल्हनी विस के सचिव रामयश यादव, डा. जनार्दन यादव, राजेश गोपालन, आलोक यादव, राजबहादुर यादव आदि मौजूद रहे। संचालन हसन अकबर बड़ेबाबू ने किया। आयोजन समिति के नबी यादव, समसैन खां, कासिद अली ने संयुक्त रूप से आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed