फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Revised program for revision of voter list released, BLOs will go door to door

Jaunpur News: मतदाता सूची का पुनरीक्षण संशोधित कार्यक्रम जारी, घर-घर जाएंगे बीएलओ

Mon, 21 Jul 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Revised program for revision of voter list released, BLOs will go door to door
जौनपुर। मतदाता सूची का वृहद पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके तहत बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) 19 अगस्त से 29 सितंबर 2025 तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगी। इस अभियान का उद्देश्य पात्र नागरिकों का नाम सूची में जोड़ना, मृत अथवा स्थानांतरित व्यक्तियों के नाम हटाना तथा त्रुटियों का सुधार करना है। बीएलओ प्रत्येक घर जाकर परिवार के सदस्यों की जानकारी लेंगे और आवश्यक प्रपत्र भरवाएंगी। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी 2026 को किया जाएगा। त्रिस्तरीय पंचायतों के मतदाता सूची के वृहद पुनरीक्षण कराए जाने के लिए जारी समय सारिणी के अनुसार 18 जुलाई से 18 अगस्त तक किसी ग्राम पंचायत के आंशिक भाग के किसी अन्य ग्राम पंचायत अथवा नगरीय निकाय में समाहित होने की स्थिति में विलोपन एवं मतदाता सूची के प्रिंट करने की कार्यवाही बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को उनके कार्य क्षेत्र का आवंटन कर उन्हें संबंधित जानकारी देना है। साथ ही प्रशिक्षण व स्टेशनरी आदि के वितरण का कार्य किया जाएगा। 19 अगस्त से 29 सितंबर तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण कर मतदाता सूची तैयार करने का कार्य किया जाएगा। छह दिसंबर से 12 दिसंबर तक प्रकाशित अनंतिम मतदाता सूची का निरीक्षण किया जाएगा। साथ ही 6 दिसंबर से 12 दिसंबर तक दावे व आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। 13 दिसंबर से 19 दिसंबर तक दावे व आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 20 दिसंबर से 23 दिसंबर तक दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद तैयार मतदाता सूची को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण कार्यालय में जमा की जाएगी। 24 दिसंबर से 8 जनवरी तक आपत्तियों के निस्तारण के बाद उन्हें मूल सूची में समाहित करने की कार्यवाही होगी। 9 जनवरी से 14 जनवरी 2026 तक पूरक सूची का कंप्यूटरीकरण के बाद मतदान केंद्र, स्थलों का क्रमांकन, मतदाता क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों के मैपिंग, मतदाता की डाउनलोडिंग, फोटो प्रति आदि तैयार कराई जाएंगी। 15 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन जन सामान्य के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed