फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Revenue workers arrived with enthusiasm to get vaccinated

टीका लगवाने उत्साह से पहुंचे राजस्वकर्मी

Fri, 12 Feb 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Revenue workers arrived with enthusiasm to get vaccinated
जिला अस्पताल में वैक्सीनेशन करवाते पुलिस के जवान। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जिले में 12 केंद्रों पर शुक्रवार को टीकाकरण में राजस्व व पुलिस कर्मचारियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। कुल चिह्नित 2807 के सापेक्ष 1738 लोगों ने टीकाकरण कराया। जिले में अब तक 3737 फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लग चुका है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, लीलावती अस्पताल, पुलिस लाइंस सहित 12 केंद्रों पर टीकाकरण के लिए फ्रंट लाइन वर्कर्स को बुलाया गया था। पुलिस लाइंस सभागार में कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने टीकाकरण कराया। डीएम, एडीएम सहित अन्य अफसरों के टीकाकरण से उत्साहित कर्मचारी समूह में पहुंचे। कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शिवमोहन लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में शैलेंद्र प्रताप सिंह, विजय प्रताप सिंह, राजीव कुमार, भानु विश्वकर्मा, सुनील कुमार, पवन मौर्य, सूरज जायसवाल, हारुन रसीद आदि ने टीकाकरण कराया। कर्मचारियों ने अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की बात कही। थाना सिकरारा में डायल 112 में कार्यरत यशवंत ने लीलावती महिला चिकित्सालय में टीका लगवाया। उन्होंने कहा कि हमें टीका पर पूरा विश्वास है, इसलिए लगवाने आए। मीरगंज में तैनात हेड कांस्टेबल कार्यरत योगेंद्रनाथ ठाकुर महमूद हसन ने बताया कि टीका लगवाने के बाद कुछ महसूस नहीं हुआ। जैसे पहले थे, वैसे ही अभी भी हैं। कोविड से सुरक्षित होने के लिए टीका लगवाने आए हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 2807 फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीकाकरण के लिए बुलाया गया था। इसमें 1738 उपस्थित हुए। करीब 62 फीसदी टीकाकरण हुआ है। अब तक जिले में 14648 लोगों को टीका लग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed