फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Reservation for most backward castes in Lok Sabha and Vidhan Sabha

अति पिछड़ी जातियों को लोकसभा, विधानसभा में भी मिले आरक्षण

Tue, 02 Nov 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Reservation for most backward castes in Lok Sabha and Vidhan Sabha
नाई समाज द्वारा की तरफ से क्षेत्र में स्थित एक हाल में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न परीक्षा में अव्वल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर हामिद अली ने कहा कि अति पिछड़ा वर्ग में शामिल जाति वर्ग के लोगों को जिस तरह त्रिस्तरीय पंचायत में आरक्षण दिया गया है, उसी तरह विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा व राज्यसभा चुनाव में भी आरक्षण दिया जाना जरूरी है। उन्होंने एससीएसटी एक्ट की तरह ओबीसी एक्ट बनाए जाने पर भी जोर दिया। आईआरएस पूर्व मंडल वृत्त प्रबंधक रेलवे शिवकुमार प्रसाद ने कहा कि नाई समाज के लोगों को नशा खोरी से दूर रहने की जरूरत है। उन्होंने बच्चों को शिक्षा दिलाने तथा दहेज रहित शादी करने पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर विभिन्न परीक्षाओं में अव्वल आने वाले छात्र- छात्राओं को स्मृति चिह्न, सामान्य ज्ञान की पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता सूबेदार शर्मा व संचालन गोपाल शर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान नम: नाथ शर्मा ने नाई समाज व पिछड़ी जाति के कल्याण के लिए 9 सूत्रीय मांगों से संबंधित प्रस्ताव रखा। जिसे लोगों ने ध्वनि मत से पारित कर राज्यपाल को भेजने का निर्णय लिया। कार्यक्रम संयोजक नम: नाथ ने अतिथियों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अनिल शर्मा, राजेंद्र शर्मा, कमलेश, राम निहोर शर्मा, प्रेमनाथ शर्मा, रामनाथ शर्मा, घनश्याम शर्मा एवं झारखंडे ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed