फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Resentment expressed for not increasing honorarium even after assurance

आश्वासन के बाद भी मानदेय नहीं बढ़ाने पर जताई गई नाराजगी

Fri, 19 Feb 2021 07:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 07:19 PM IST
विज्ञापन
Resentment expressed for not increasing honorarium even after assurance
जौनपुर। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को बीआरसी करंजाकला पर हुई, जिसमें आश्वासन के बाद भी मानदेय नहीं बढ़ाने पर नाराजगी जताया गया। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सरिता सिंह ने बताया कि मानदेय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री की ओर से कई बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की गई, लेकिन अभी तक मानदेय नहीं बढ़ाया गया। हर बार केवल आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को धोखा ही मिला है, जबकि दिल्ली, मध्य प्रदेश, तमिलनाडू व गोवा आदि प्रदेश में इसी काम के लिए 11 से 12 हजार रुपया मानदेय दिया जाता है। इतना ही नहीं 62 वर्ष आयु पूरा करने वाली हमारी बहनों को बिना आर्थिक सहायता दिए जबरन निकाल दिया गया है, जो घोर अन्याय है। उन्होंने कहा कि अगर हमारा मानदेय नहीं बढ़ाया गया और सेवानिवृत्त होने वाली बहनों को जीवन निर्वहन के लिए आर्थिक सहायता नहीं दिया गया तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed