फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Reprimand for deficiencies found in construction work at Shahganj station

Jaunpur News: शाहगंज स्टेशन पर निर्माण कार्य में कमी मिलने पर फटकार

Sat, 12 Jul 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Reprimand for deficiencies found in construction work at Shahganj station
शाहगंज। लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने शुक्रवार को शाहगंज स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अमृत भारत स्टेशन के तहत हो रहे निर्माण कार्यों में कमी पाए जाने पर संबंधितों को फटकार लगाई। शुक्रवार की शाम सवा पांच बजे पहुंचे लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने शाहगंज रेलवे स्टेशन का एक घंटे तक निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, टिकट बुकिंग काउंटर, पार्सल घर सहित अन्य महत्वपूर्ण हिस्सों का जायजा लिया। उन्होंने यात्रियों की सुविधाओं और निर्माण कार्यों की स्थिति की समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य में लापरवाही और घटिया सामग्री के प्रयोग पर चिंता जताते हुए शीघ्र सुधार के निर्देश दिए है। कंप्यूटर कक्ष, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम और कैश काउंटर की अव्यवस्थित स्थिति पर भी संज्ञान लेते हुए व्यवस्था सुधारने को कहा। डीआरएम सुनील कुमार वर्मा के साथ एडीआरएम लखनऊ नीलम सिंह, एडीआरएम वाराणसी बृजेश कुमार यादव, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रजनीश श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी अधीक्षक विरेन्द्र कुमार यादव व अन्य रेलवे सैलून से अयोध्या से 5.15 बजे आए और 6.05 पर वापस लखनऊ की ओर लौट गए। प्रोटोकॉल के तहत उन्हें शाहगंज के बाद जौनपुर, सुल्तानपुर होते हुए लौटना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed