फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Remembered on Anniversary Karpoori Thakur

जयंती पर याद किए गए कर्पूरी ठाकुर

Sat, 24 Jan 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 24 Jan 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Remembered on Anniversary Karpoori Thakur
स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर नाई महासभा के लोगों ने नगर में जुलूस निकाल कर कलेक्ट्रेट में सभा की। इस मौके पर वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर एवं समाजवादी चिंतक डा. राममनोहर लोहिया को भारत रत्न दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन


जन नायक कर्पूरी ठाकुर के 91वी जयंती के मौके पर राष्ट्रीय नाई महासभा की ओर से नमोनाथ शर्मा के नेतृत्व में शहर में जुलूस निकाला गया। भंडारी रेलवे स्टेशन से निकला जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से होते  हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। संगठन के प्रांतीय महासचिव अजय शर्मा ने कहा कि आज ही के दिन 1924 में बिहार प्रांत के समस्तीपुर जिले के पितौझिया कर्पूरी गांव में जन्मे कर्पूरी ठाकुर ने 1942 के आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उन्हें 26 महीने जेल में बिताने पड़े थे। वह 1967 में बिहार के उप मुख्यमंत्री बने।
विज्ञापन


1977 में वह बिहार के मुख्यमंत्री रहते हुए राज्य में शराब पर पूरी तरह से प्रतिबंध लागू कर दिया था। उन्होंने पिछड़े, सवर्णों, महिलाओं को आर्थिक आधार पर आरक्षण की मुख्य धारा से जोड़ने का ऐतिहासिक काम किया था। वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर और समाजवादी चिंतक डा. राममनोहर लोहिया को भारत रत्न दिए जाने की मांग की। इस मौके पर रामअधार, हरीलाल, लक्षनधारी प्रधान, डा. वीके, डा. अनिल शर्मा, शशि शर्मा, मंजू शर्मा, अमरनाथ शर्मा, डा. महेंद्र, नागेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर राष्ट्रीय लोकदल के तारापुर स्थित कार्यालय पर भी पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर लोगों ने माल्यार्पण किया। कहा कि वह ईमानदारी की मिसाल थे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह,  डा. एसए रिजवी, संजय सिंह, रामआसरे विश्वकर्मा, राजेंद्र तिवारी, शिव प्रकाश विश्वकर्मा, अवधेश नारायण गिरी, डा. प्रदीप कुमार श्रीवास्तव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed