{"_id":"b2ee300f7f566248a14a86c0d903b13c","slug":"religious-place-organically-break-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म स्थल तोड़ने पर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म स्थल तोड़ने पर बवाल
जौनपुर ब्यूराे
Updated Thu, 07 Jan 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के शकरमंडी मुहल्ले में स्थित धार्मिक स्थल को मंगलवार की रात अतिक्रमण हटाने के नाम पर ठेकेदार ने जेसीबी लगाकर तोड़ डाला। उसका अवशेष ट्रैक्टर पर लादने के दौरान लोगों को जानकारी हो गई और गुस्सा
भड़क उठा। पुलिस के सामने ही लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली को आग के हवाले कर दिया। बुधवार की सुबह लोगों ने शकरमंडी मुहल्ले में जौनपुर-शाहगंज मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। एसपी के आश्वासन पर लोगों ने तीन घंटे बाद रास्ता साफ किया।
उधर पुलिस ने इस मामले में सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास और धर्म का अपमान करने के आशय से उपासना स्थल को तोड़ने, मारपीट कर धमकी देने के मामले में दो ठेकेदारों सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर एक को हिरासत में ले
विज्ञापन
लिया है। नगरपालिका परिषद द्वारा शकरमंडी मुहल्ले में सड़क से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इस रोड पर दो धार्मिक स्थल हैं। मंगलवार की रात में एक धार्मिक स्थल को जेसीबी लगाकर ठेकेदार ने तोड़ दिया। उसके मलबे को ट्राली में लाद
दिया गया। उसी दौरान शिवसेना संस्थानम जागेश्वरनाथ मंदिर के महंत अंबुजानंद स्वामी को जानकारी हुई तो वह कई लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। धार्मिक स्थल टूटा देख लोग दूसरा एक अन्य धार्मिक
स्थल भी तोड़ने की जिद करने लगे। इसी बीच ठेकेदार मौके से गायब हो गया। उधर लोगों का आक्रोश भड़क पड़ा और ट्रैक्टर में आग लगा दी। ट्रैक्टर धू धू कर जल उठा। किसी तरह फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। बुधवार की सुबह
सैकड़ों की संख्या में लोग जौनपुर-शाहगंज रोड पर पहुंच गए और धर्म स्थल निर्माण की मांग को लेकर जाम लगा दिया। तीन घंटे बाद एसपी राजूबाबू सिंह, एसपी देहात अरुण श्रीवास्तव, सीओ सिटी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। जहां निर्माण शुरू
कराने के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया। शिवसेना संस्थानम के महंत अंबुजानंद स्वामी ने नगरपालिका के दो ठेकेदारों, जेसीबी एवं ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर सत्येंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।