फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Relief portal closed, could not feed 55 thousand migrants data

राहत पोर्टल बंद, नहीं फीड हो सका 55 हजार प्रवासियों का डाटा

Mon, 27 Jul 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Relief portal closed, could not feed 55 thousand migrants data
जौनपुर। जिले के 55 हजार प्रवासी श्रमिकों का डाटा राहत पोर्टल पर फीड नहीं हो पाया है। इसके चलते उनको एक हजार रुपया मासिक भत्ता, राशन आदि सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। डाटा फीड न होने का कारण 15 जून से राहत पोर्टल का बंद होना है। अफसर कई बार पत्राचार कर चुके हैं, मगर अब तक पोर्टल चालू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद मुंबई, अहमदाबाद, सूरत, गुजरात आदि स्थानों से जिले में तकरीबन तीन लाख 30 हजार 693 प्रवासी आए हैं। उन्हें सरकार से एक हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही राशन और कौशल के अनुसार काम देने के लिए उनकी ऑनलाइन राहत पोर्टल पर फीडिंग किया जा रहा था। अभी तक राहत पोर्टल पर मात्र दो लाख 75 हजार 693 प्रवासियों का ही विवरण फीड हो सका है। इन मजदूरों को ही योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है। अन्य करीब 55 हजार मजदूर डाटा फीडिंग के अभाव में लाभ पाने से वंचित हैं।
विज्ञापन

15 जून से लेकर अभी तक राहत पोर्टल बंद है। जिससे प्रवासियों का विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर फीड नहीं हो पाया है। पोर्टल खोलने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। पोर्टल खुलते ही शेष बचे प्रवासियों का विवरण फीड कर दिया जाएगा। इसके बाद उनको भी लाभ मिलने लगेगा। -रामप्रकाश, एडीएम वित्त व राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed