फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Relief from sultry heat, farmers' faces blossomed

उमस भरी गर्मी से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले

Thu, 22 Jul 2021 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Relief from sultry heat, farmers' faces blossomed
जौनपुर। बृहस्पतिवार की सुबह करीब एक घंटे तक हुई बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं धान की रोपाई के लिए किसान खेतों में पहुंच गए। जगह-जगह पानी भरने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों पर पानी भरने से आवागमन में लोगों का काफी परेशानी उठानी पड़ी। बारिश होने से तापमान में भी गिरावट आई। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सुबह से ही आसमान में काले बादल उमड़ घुमड़ रहे थे। करीब 6 बजे से बारिश शुरू हुई को सात बजे के बाद तक बारिश होती रही। करीब एक घंटे के लिए सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। शहर के निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश थमने के बाद भी सड़कों पर पानी भरा रहा है। जिससे लोगों को पैदल चलने में काफी परेशानी हुई। शहर के सिपाह चौराहा के पास गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। जिससे सड़क पर गड्ढे बन गए हैं। सड़क पर कीचड़ जमा होने से राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। रेलवे ओर ब्रिज के नीचे सड़क पर गड्ढा बन जाने से वाहनों के संचालन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

मुफ्तीगंज: क्षेत्र में बरसात के चलते सड़के नाला में तब्दील हो गई है। पानी का निकासी के लिए नाली की व्यवस्था नहीं होने से बाजार में केराकत-जौनपुर राष्ट्रीय मार्ग, हनुआडीह गौराबादशाहपुर सम्पर्क मार्ग, मुफ्तीगंज अमरा संपर्क मार्ग, रामपुर शहाबुद्दीन सम्पर्क मार्ग नाले में तब्दील हो गया है। क्षेत्र के दिलीप जायसवाल, हरिओम सहाय,पप्पू हलवाई ,मेहीलाल,बांके लाल आदि ने बाजार में शीघ्र नाली का निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed