फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   relatives carried patient on handcart after delay in arrival of ambulance in jaunpur

Jaunpur: एंबुलेंस आने में देर हुई तो ठेले पर ही मरीज लेकर चल दिए परिजन, अस्पताल के गेट से ही किया गया था रेफर

Sat, 02 Sep 2023 05:10 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 02 Sep 2023 05:10 PM IST
सार

 मछलीशहर सीएचसी में इलाज के लिए एक व्यक्ति को ठेले पर लाया गया। उसकी हालत को देखते हुए अस्पताल के गेट पर ही डॉक्टर ने जांच की और मरीज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एंबुलेंस आने में देरी होने पर परिवार को लोग ठेले पर ही मरीज को लेकर चले गए। 

विज्ञापन
relatives carried patient on handcart after delay in arrival of ambulance in jaunpur
जौनपुर में ठेले पर मरीज का इलाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के मछलीशहर सीएचसी में एक व्यक्ति का इलाज कराने के लिए पहुंचे परिवार के लोग एंबुलेंस आने में देर होने पर ठेले पर ही लेकर वहां से रवाना हो गए। ठेले पर रखकर मरीज को ले जाते समय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

विज्ञापन


मछलीशहर कस्बा निवासी एक व्यक्ति को उसके परिवार के लोग ठेले पर लादकर सीएचसी पहुंचे। उसकी हालत गंभीर थी। अस्पताल के गेट पर डॉक्टर ने ठेले पर ही उसकी स्थिति देखी और हालत गंभीर होने पर वहीं से रेफर कर दिया। एंबुलेंस को फोन भी किया गया तो एंबुलेंस चालक कुछ देर में आने के लिए तैयार भी हो गया।
विज्ञापन


जैसे ही रेफर करके डॉक्टर अंदर अस्पताल में गए वैसे ही परिवार के लोग मरीज को ठेले पर ही लादकर वहां से चलते बने। इस बाबत परिजनों का कहना था कि एंबुलेंस आने में देर हुई इसलिए वहां से चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed