फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Relationship with everyone linked with perfume, emarti and honesty

Jaunpur News: इत्र, इमरती व ईमानदारी से जोड़ गए सभी से नाता

Tue, 02 May 2023 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Relationship with everyone linked with perfume, emarti and honesty
नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीआरपी इंटर कालेज के मैदान में जिले की पहचान इत्र, इमरती व ईमानदारी से सभी से नाता जोड़ गए। अपने 16 मिनट के भाषण में जौनपुर की तारीफ करते रहे और पूर्व की सरकारों में यहां की दुर्दशा को गिनाया। वर्तमान सरकार में जिले को दिए गए लाभ का अपने भाषण में जिक्र किया। जिले के लोगों को अपने से जोड़ने के लिए उन्होंने शीतला चौकिया धाम, ऋषि मुनियों, आदि गंगा गोमती, इत्र, इमरती और ईमानदारी के साथ यहां की मेधा का भी जिक्र किया।
विज्ञापन

निर्धारित कार्यक्रम में दो घंटे देरी से पहुंचे सीएम योगी मंच पर पहुंचते ही अपने देरी के लिए क्षमा मांगते हुए कारण बताया कि लखनऊ, मुरादाबाद व प्रतापगढ़ से लौटने में समय लग गया। उन्होंने जौनपुर को तपोस्थली कहते हुए इसे ऋषि मुनियों की धरती बताया। कहा कि इत्र, इमरती व ईमानदारी इस धरती को मैं कोटि-कोटि नमन करता हूं। उनके इतना बोलते ही जनसभा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उन्होंने कहा कि जौनपुर शहरी क्षेत्र में हमने 20 हजार पीएम आवास, 11 हजार 600 दिव्यांग पेंशन, 3.81 लाख गोल्डेन कार्ड बनाकर गरीबों को इलाज कराया। नगर पालिका परिषद जौनपुर की सीमा का विस्तार, तीन नई नगर पंचायत रामपुर, कचगांव, गौराबादशाहपुर का सृजन किया गया। हर घर जल योजना से जोड़ने का काम भी किया। अमृत योजना के तहत 278 करोड़ से आठ परियोजनाओं को स्वीकृत किया। उन्होंने निकाय चुनाव में अध्यक्ष के साथ सभासद का चुनाव पार्टी के प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया। कहा कि भाजपा सरकार में विकास, सुरक्षा की गारंटी, गरीब कल्याणकारी योजनाओं को आप तक पहुंचाया जाएगा, यह सरकार की गारंटी है। सीएम के मंच पर पहुंचते ही जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी, जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, पूर्व गृहराज्यमंत्री महाराष्ट्र सरकार कृपाशंकर सिंह, एमएलसी विद्यासागर सोनकर, बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा, शाहगंज विधायक रमेश सिंह, राकेश त्रिवेदी, धनंजय सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन सुशील मिश्रा ने किया।
विज्ञापन






जब मंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीशचंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिले के लिए 2017 से 2022 के बीच दो पुल देने का काम किया। अकेले नगर पालिका परिषद जौनपुर में 12 हजार आवास बनाए गए। बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा के भाषण का अंदाज सभी को लोटपोट करता रहा। इसके अलावा मछलीशहर सांसद बीपी सरोज, एमएलसी विद्यासागर सोनकर, एमएलसी बृजेश सिंह, पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह आदि ने सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए निकाय चुनाव में प्रत्याशियों को जीताने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया वालों की डायरी व कैमरा के बैग पर रहा
योगी की जनसभा में जाने के लिए जैसे ही मीडिया प्रवेश कर रहे थे उनको डायरी तक ले जाने से मना किया जाने लगा। जब उच्चाधिकारियों तक शिकायत की गई तो किसी तरीके अंदर जाने की अनुमति दी गई। वहीं फोटोग्राफरों को बैग तक ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। इससे बैग को बाहर किसी दुकान पर रखकर कैमरा लेकर अंदर गए।

जब पत्रकार दीर्घा में बैठ गए भाजपा कार्यकर्ता
योगी की जनसभा के लिए खबर को संकलित करने के लिए मीडिया व पत्रकारों के लिए अलग से दीर्घा बनाई गई थी। यहां पर जब पत्रकार पहुंचे तो पहले से ही भाजपा कार्यकर्ता सोफा व कुर्सी पर बैठे नजर आए। कहने के बाद भी कोई असर नहीं दिखाई पड़ा। ऐसे में काफी देर तक पत्रकार खड़े नजर आए। भाजपा के मीडिया प्रभारी आमोद सिंह किसी तरीके से भाजपा कार्यकर्ताओं से अनुरोध करके लोगों को बैठाने में लगे रहे लेकिन उनको भी अपने कार्यकर्ताओं से विरोध का सामना करना पड़ा।

सुरक्षा के मद्देनजर बंद रही दुकानें
सीएम की जनसभा को लेकर बीआरपी इंटर कालेज के आस-पास की सभी दुकानों को बंद करा दिया गया था। जिससे सुरक्षा की दृष्टिकोण से कोई चूक न रह जाए।
चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस
मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर कार्यक्रम में पांच एडिशनल एसपी, 10 सीओ, 30 इंस्पेक्टर, 500 पुरुष सिपाही, 100 महिला सिपाही को लगाया गया। सुरक्षा का आलम यह रहा कि आस-पास के भवनों, कालेज व घरों पर पुलिस के जवान खड़े होकर अपनी नजर बनाए रहे। इसके अलावा मंच से लेकर डी-दीर्घा में भी पुलिस की वर्दी व सिविल ड्रेस में लगी रही।


प्रत्याशियों के पक्ष में मांगा समर्थन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण के अंतिम में निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद व सभासद पद के भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन मांगा। उन्होंने नगर पालिका परिषद जौनपुर अध्यक्ष पद की प्रत्याशी मनोरमा मौर्या, शाहगंज की गीता जायसवाल, मुंगराबादशाहपुर से कपिलमुनि व नगर पंचायत अध्यक्ष जफराबाद से पूनम श्रीवास्तव, गौराबादशाहपुर की सीतामणि, रामपुर से छेदीलाल जायसवाल, मड़ियाहूं से सोनी जायसवाल, मछलीशहर से नितेश जायसवाल, केराकत से गीता गुप्ता, कचगांव से राजीव कुमार सिंह, खेतासराय से रूपेश कुमार गुप्ता, बदलापुर से सीमा सिंह के पक्ष में समर्थन मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed