फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Regional coordinator of the party 's demise

भाजपा के क्षेत्रीय संयोजक का निधन

Fri, 01 Jan 2016 01:16 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Fri, 01 Jan 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Regional coordinator of the party 's demise
भारतीय जनता पार्टी बौद्धिक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक इंद्रदेव सिंह (66) का बुधवार की रात इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। गुरुवार को उनका शव पार्टी कार्यालय पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया।
विज्ञापन


जहां कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हरिश्चंद सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी गई। हरिश्चंद सिंह ने कहा कि पार्टी ने एक सच्चा सिपाही खो दिया है।
विज्ञापन


 वह आजीवन पार्टी की मजबूती के लिए काम करते रहे। पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वर देव सिंह  ने कहा कि इंद्रदेव सिंह मिलनसार व्यक्ति थे। इस मौके पर डा.रमाशंकर पांडेय, नीरज सिंह, गिरीक्ष यादव, नीरज गुप्ता, मानिक चंद सेठ, सुरेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंघानिया, सुनील प्रकाश श्रीवास्तव, रोहित सिंह, अजय मोदनवाल, राम सिंह, विनीत शुक्ल, आनंद सिंह, राजेश श्रीवास्तव आदि थे। नगर अध्यक्ष आशीष गुप्त आशू की अध्यक्षता में शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी गई। श्याम मोहन अग्रवाल, अमित

 श्रीवास्तव, नंदलाल यादव, सूर्य प्रकाश जायसवाल, गौरव, राम भरत यादव, संतोष त्रिपाठी, मेनका सिंह, धरनपाल चौधरी आदि थे। सांसद केपी सिंह के  कार्यालय पर अनिल सिंह परिवर्तन की अध्यक्षता में शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी गई।

शोक सभा में भागवत पांडेय, रोहित सिंह, सुनील यादव, प्रशांत सिंह ने शोक जताया।  प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष डा. सुबाष सिंह की अध्यक्षता में बीआरपी इंटर कालेज परिसर में शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई।


शोक सभा में मंगरूराम मौर्य, गोपाल मिश्र, डा. रणजीत सिंह, डा. रमेश यादव, रंगबहादुर सिंह, शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री रमेश सिंह, डा. राकेश सिंह ने शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed