फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Recovery of Rs 1.20 lakh from ineligible beneficiary

Jaunpur News: अपात्र लाभार्थी से की गई 1.20 लाख की वसूली

Sat, 11 May 2024 11:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 11:34 AM IST
विज्ञापन
Recovery of Rs 1.20 lakh from ineligible beneficiary
बक्सा। खंड विकास अधिकारी रतन सिंह ने ग्राम पंचायत मैनुद्दीनपुर में पीएम आवास के अपात्र लाभार्थी को 1.20 लाख रुपये लौटाने के लिए नोटिस दिया था। लाभार्थी ने पैसे सरकारी खाते में जमा कर दिए।
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी ने बताया कि आधार सीडिंग के दौरान पता चला कि गांव निवासी तेजबहादुर के नाम वर्ष 2016-17 में पीएम आवास योजना के तहत प्रथम किस्त 40 हजार, द्वितीय किस्त 70 हजार एवं तृतीय किस्त 10 हजार यूबीआई शाखा तेजीबाजार के खाते में भेजी गई थी। जांच में पता चला कि यह लाभार्थी विकास खंड महराजगंज निवासी वैराना ग्राम पंचायत से आवास पहले ही प्राप्त कर चुका है। ऐसी दशा में लाभार्थी अपात्र पाया गया है। 1.20 लाख रुपये की वापसी के लिए लाभार्थी को नोटिस भेजा गया था। लाभार्थी ने आवास का पैसा सरकारी खाते में जमा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed