फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Record four deaths in one day from Corona, 264 new patients found

कोरोना से रिकार्ड एक दिन में चार मौत, 264 नए मरीज मिले

Wed, 14 Apr 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Record four deaths in one day from Corona, 264 new patients found
जौनपुर। कोरोना ने अब भयावह रुप ले लिया है। बुधवार को जिले में कोरोना से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक शहर के व्यापारी हैं। दो बरसठी और एक रामपुर ब्लाक के निवासी हैं। यह पहला मौका है, जब एक दिन में चार लोगों की मौत हुई है। अब तक जिले में 108 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। लगातार दूसरे दिन भी 264 नए केस मिले। सर्वाधिक 41 मरीज शहरी क्षेत्र के हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट करते हुए कांटेक्ट ट्रेसिंग को बढ़ाने और बचाव उपायों के प्रति जागरुकता लाने पर जोर दिया है।
विज्ञापन

शहर के वाजिदपुर उत्तरी निवासी वृद्ध (70) की शहर के सुतहट्टी इलाके में चश्मे की दुकान थी। वह शुगर से ग्रसित थे। चार दिन पहले अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। परिजन अस्पताल ले गए, जहां जांच में कोरोना की पुष्टि हुई। एल-2 अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। बुधवार को उनकी मौत हो गई। रामपुर ब्लाक के गंधौना गांव निवासी युवक (30) आटा चक्की चलाता था। उसके दिल में वाल्व लगा था। कुछ दिनों से दिक्कत के चलते शहर के एक निजी अस्पताल में परिजनों ने भर्ती कराया। यहां से तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां जांच में कोरोना की पुष्टि हुई और फिर बुधवार को मौत हो गई। बरसठी के कारो बनकट निवासी वृद्ध (82) और कसेरवा निवासी वृद्ध (73) भी विभिन्न बीमारियों से ग्रसित थे। इसी दौरान वह कोरोना पॉजिटिव हो गए। उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। चारों मृतकों का बुधवार को एक साथ शहर के रामघाट पर कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत दाह संस्कार किया गया। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि बुधवार को 264 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें 165 की एंटीजन किट से जांच की गई है, जबकि 94 की रिपोर्ट आरटी पीसीआर की है। पांच मरीज ट्रूनट जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। एक्टिव केस बढ़कर 1487 हो गए हैं। इसमें 1308 को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

टीका उत्सव में 21471 का टीकाकरण
- 84 स्वास्थ्य इकाइयों पर हुआ टीकाकरण
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। जिले में चार दिनों तक चले टीका उत्सव के तहत 21471 लोगों का टीकाकरण हुआ है। इसमें से 20271 लोग 45 वर्ष से अधिक उम्र के थे, जिन्होंने टीके की पहली डोज लगवाई। 1298 लोगों को टीके की दूसरी डोज लगी। दूसरी डोज लगवाने वालों में भी 45 से 60 वर्ष की उम्र के 328 तथा 60 वर्ष से अधिक उम्र के 970 लोग थे। सीएमओ डॉ राकेश कुमार ने बताया कि टीका उत्सव के दौरान जिले में पर्याप्त मात्रा में टीके की उपलब्धता रही और सभी 84 स्वास्थ्य इकाइयों पर वहां की जरूरत के अनुरूप टीका उपलब्ध कराया गया। अभियान के अंतिम दिन बुधवार को जिले की कुल 84 स्वास्थ्य इकाइयों पर कुल 3699 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें 45 वर्ष से अधिक उम्र के 2176 लोगों को टीका लगा जिसमें 45 से 60 वर्ष की उम्र के 2,176 लोग और 60 वर्ष से अधिक उम्र के 1259 लोगों को पहली डोज लगी। 45 वर्ष से अधिक उम्र के 256 लोगों को टीके की दूसरी डोज लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed