फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ramnath was killed in a food-eating dispute, the pump manager arrested

खाने पीने के विवाद में हुई थी रामनाथ की हत्या , पंप मैनेजर गिरफ्तार

Mon, 30 Mar 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ramnath was killed in a food-eating dispute, the pump manager arrested
सुइथाकला। सरपतहा थाने की पुलिस ने रामनाथ शर्मा की हत्या का खुलासा करते हुए सोमवार को पेट्रोल पंप के मैनेजर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक पंप पर 26 मार्च की शाम खाने-पीने के दौरान आपस में विवाद हो गया था। राड से हमले में रामनाथ की जान चला गई थी। दुर्घटना का रूप देने के लिए अगले दिन हत्यारोपियों ने शव को पंप के पीछे दस फीट गहरी खाई में फेंक दिया था। इस मामले में पुलिस को अभी तीन और लोगों की तलाश है।
विज्ञापन

सरायमोहिउद्दीनपुर निवासी रामनाथ शर्मा (50) 26 मार्च को सुबह घर से निकले थे। वह शाम तक घर नहीं पहुंचे तो खोजबीन शुरू हुई। 28 मार्च को सुबह घर से दो सौ मीटर दूर पेट्रेल पंप के पीछे खाई में उनका शव मिला था। शव पर चोट के निशान थे। पुलिस ने मृतक के पुत्र सनी की तहरीर पर पंप के मैनेजर राकेश कुमार शर्मा निवासी निमाइच थाना फूलपुर (वाराणसी) के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया था। पुलिस ने घटना के दिन ही हत्या के मामले में आरोपी पंप मैनेजर को हिरासत में ले लिया था। हालांकि उसकी गिरफ्तारी पुलिस ने सोमवरा को सुबह सवा आठ बजे रामनगर चौराहे के पास से दिखाया है। सीओ शाहगंज जितेंद्र दुबे ने बताया कि खाने पीने के दौरान किसी बात पर आपस में विवाद हो गया था। मारपीट के दौरान रामनाथ की मौत हो गई तो दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को खाई में फेंक दिया था। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

घटना के दिन पंप पर पुलिस ने की थी छापेमारी
सुइथाकला। रामनाथ की हत्या का कारण पुलिस भले ही खाने-पीने का विवाद बता रही पर पूरे मामले की बारीकी से जांच हो तो घटना की वजह और भी साफ हो सकती है। घटना के खुलासे के दौरान पुलिस ने यह बात स्वीकार की है कि रामनाथ की हत्या 26 मार्च की रात में ही हो गई थी। उनका शव 27 को पूरे दिन कमरे में पड़ा रहा और उस दिन पंप बंद था। 26 को शाम को ही पुलिस ने पंप पर अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर छापेमारी की थी। सूत्रों की माने तो चार को पुलिस ने हिरासत में लिया था जिसे बाद में छोड़ दिया गया था। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच हो तो छापे मारी और मौके से हिरासत में लिए गए लोेगों का फुटेज मिल सकता है। अगले दिन पंप बंद था। पंप बंद होने की वजह भी साफ नहीं हो सकी है। यह भी जांच का विषय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed