{"_id":"5ef4e6dc8ebc3e4326356781","slug":"raining-jaunpur-news-vns532257391","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से सड़कों पर पानी, खेतों में बढ़ी हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से सड़कों पर पानी, खेतों में बढ़ी हलचल
विज्ञापन
जौनपुर। उमसभरी गर्मी के बाद बृहस्पतिवार को झमाझम हुई बारिश ने लोगों का मन प्रफुल्लित कर दिया। सुहाने मौसम में गर्मी से राहत मिलने पर लोगों ने भरपूर लुत्फ उठाया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 11 एमएम की बारिश दर्ज की गई है। बारिश के बाद खेतों में हलचल बढ़ गई है। किसान जोर-शोर से धान की रोपाई में जुट गए हैं। उधर, शहरी क्षेत्रों में बारिश के बाद जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ाई है। कई मोहल्लों में सड़क पर पानी भरने से राहगीरों को दुश्वारियां झेलनी पड़ीं।
बृहस्पतिवार को सुबह से ही बादलों की लुकाछिपी होती रही। दिन में कई बार बारिश के हालात बने, मगर फिर से मौसम साफ हो जा रहा था। दोपहर बाद बादलों ने घेरा डाला और झमाझम बारिश शुरू की तो लोग झूम उठे। बारिश की बूंदों की बीच ठंडी हवाएं मन में उमंग भर रही थी। छतों पर चढ़कर बच्चे बारिश में भींगकर आनंद उठाते रहे। करीब एक घंटे तक हुई जोरदार बारिश से शहरी क्षेत्रों में सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया। शहर के नईगंज, कालीकुत्ती, रासमंडल सहित कई मोहल्लों की सड़कों पर बारिश का पानी लगने से नरकीय स्थिति हो गई है। दुर्व्यवस्था के लिए लोग जिम्मेदारों को कोसते रहे। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में गौराबादशाहपुर, धर्मापुर, केराकत सहित अन्य क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई। कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा के मौसम वैज्ञानिक पंकज जायसवाल ने बताया कि बारिश का यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। लिहाजा किसान धान की रोपाई आसानी से कर सकते हैं।