फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rained down on the lowered farmers

बरसात ने झुकाई किसानों की कमर

Tue, 31 Mar 2015 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Tue, 31 Mar 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
Rained down on the lowered farmers
मौसम का मिजाज सोमवार को अचानक बदल गया। भोर से ही तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बूंदाबांदी दोपहर तक रिमझिम बरसात में तब्दील हो गई। दो बार बारिश झेल चुकी गेहूं की फसल को झटका लगते देख किसानों का दिल बैठ गया। कृषि जानकारों की मानें तो बरसात फसल के लिए नुकसानदेह है। उनका कहना है कि गेहूं के अलावा दलहनी और तिलहनी फसले भी बारिश से तबाह बरबाद हो जाएंगी।
विज्ञापन


पिछली बरसात में गिरी गेहूं की फसल की बर्बादी की कहानी अभी किसानों की जुबां से उतरी भी नहीं थी कि सोमवार की बरसात ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी। रविवार सुबह आठ बजते-बजते बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस दौरान तेज हवाओं ने किसानों को हिलाकर रख दिया। काटकर खेत में छोड़ी गई फसल पानी से भींग गई।
विज्ञापन


 किसानों का कहना था कि पक चुकी गेहूं की फसल के लिए अब एक बूंद पानी भी खतरनाक है। ज्यादातर किसानों ने गेहूं की फसल या तो काटकर खलिहान में रख दी है या खेत में ही छोड़ रखी है। हुदहुद के असर से धान को गंवा चुके किसानों की गेहूं की फसल पर माह भर पूर्व बारिश और आंधी ने करारी चोट पहुंचाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि उप निदेशक अशोक उपाध्याय ने बताया कि बरसात किसानों के लिए फायदेमंद नहीं है। खलिहान में गेहूं की फसल भींगकर सत्यानाश हो जाएगी और जो दाने जमीन पर होंगे, वह भी अंकुरित हो जाएंगे। ऐसे में नुकसान जाहिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed