फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A child who went to fetch water from the bucket at home died from a snake bite, was turning 28

Jaunpur News: घर में बाल्टी से पानी निकालने गए बच्चे की संर्पदंश से मौत, 28 को था जन्मदिन

Thu, 27 Aug 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
A child who went to fetch water from the bucket at home died from a snake bite, was turning 28
मृतक अंश पटेल की फाइल फोटो। परिजन - फोटो : 1
बरसठी। भगवानपुर गांव में मंगलवार की शाम को सर्पदंश से अंश पटेल (11) की मौत हो गई। खाना खाने के बाद वे पानी लेने के लिए घर के अंदर गया था। अंश को बाल्टी के पास बैठे सांप ने डस लिया। परिजन उसे उपचार के लिए मड़ियाहूं सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल जौनपुर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पिता राजकुमार पटेल ने बताया कि घर में रखी बाल्टी के पास एक मेंढ़क बैठा था। अंश उसे हटाकर बाल्टी से पानी निकाल रहा था तब तक वहां पहले से बैठे सांप ने डस लिया। वे अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन खुशी पटेल है। अंश का जन्मदिन 28 अगस्त को था। बहन खुशी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार कह रही थी, इस बार भैया का जन्मदिन और रक्षाबंधन एक साथ मनाना था।
विज्ञापन


सर्पदंश से 13 साल के किशोर की मौत

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के लोनिया पट्टी गांव में बुधवार की सुबह सर्पदंश से सुजीत चौहान (13) की मौत हो गई। घटना से स्वजनों में कोहराम मच गया। सुजीत चौहान सोकर उठने के बाद बिस्तर से नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान नीचे बैठे सर्प ने उनके पैर में डस लिया। पहले तो स्वजन उसे लेकर स्थानीय स्तर पर झाड़-फूंक कराने के लिए ले गए। इसके बाद सीएचसी शाहगंज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया ही था कि उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed