फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tribute paid to freedom fighter Abhayjit Dubey on his 28th death anniversary

Jaunpur News: स्वतंत्रता सेनानी अभयजीत दुबे को 28वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

Thu, 27 Aug 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to freedom fighter Abhayjit Dubey on his 28th death anniversary
जलालपुर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं.अभयजीत दुबे की 28वीं पुण्यतिथि सम्मानित किए गए छात्र-छात्र
जलालपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. अभयजीत दुबे की 28वीं पुण्यतिथि बुधवार को कुटीर संस्थान चक्के में मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षण संस्थान की स्थापना कर पूर्वांचल को नई दिशा दी। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक केराकत दिनेश चौधरी ने संस्थापक के योगदान को याद करते हुए कहा कि 1937 में स्थापित यह संस्थान आज भी पूरे पूर्वांचल को शिक्षा के प्रकाश से आलोकित कर रहा है। मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार श्याम नारायण पांडेय ने संस्थापक के पत्रकारिता जीवन और हिंदी पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता कर रहे मुरली पाल ने संस्थान की तुलना प्राचीन तक्षशिला विश्वविद्यालय से करते हुए कहा कि यह कुटीर संस्थान एक ऐसा केंद्र है जहां हुजूर और मजदूर दोनों के बच्चे एक साथ समान शिक्षा प्राप्त करते हैं। पूर्व छात्र मो. जुनैद ने भी अपने छात्र जीवन की स्मृतियों को साझा किया। प्रबंधक डॉ. अजेयेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि जीवन में किसी भी बुरी आदत को छोड़ने का सबसे सही तरीका नई और सकारात्मक आदत को अपनाना है। प्राचार्य प्रो. राघवेंद्र कुमार पांडेय ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान डॉ. राहुल अवस्थी, डॉ. राकेश मिश्र, राघवेंद्र दुबे रहे। संचालन डॉ. अनुज कुमार शुक्ला व अनामिका शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed