फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   3 arrested in a case of looting three lakh by luring with cheap gold, five policemen suspended

Jaunpur News: सस्ते सोने का झांसा देकर तीन लाख की लूट मामले में 3 गिरफ्तार, पांच पुलिसकर्मी निलंबित

Thu, 27 Aug 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
3 arrested in a case of looting three lakh by luring with cheap gold, five policemen suspended
लूट मामले का खुलासा करते एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव और पीछे खड़े आरोपी। पुलिस विभाग - फोटो : 1
जौनपुर। सस्ते दाम पर सोना दिलाने का झांसा देकर व्यापारी के तीन लाख रुपये लूटने के मामले का जलालपुर पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने इजरी मोड़ के पास से बुधवार को तीन आरोपियों अजय सिंह, शुभम सिंह और इंदजीत सरोज को गिरफ्तार कर लूट के तीन लाख रुपये और कार बरामद की है।
विज्ञापन

शिकायत पर समय से कार्रवाई न करने और जांच में लापरवाही पर एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने हलका प्रभारी उप निरीक्षक राम भुवन यादव, कांस्टेबल राज सिंह, कांस्टेबल शिवा सिंह, हेड मुहर्रिर संतोष मिश्रा, कंप्यूटर ऑपरेटर महेंद्र को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

एसपी ने यह कार्रवाई डीआईजी वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण के आदेश पर की। शहर कोतवाली क्षेत्र के शकरमंडी निवासी आकाश सेठ ने 25 अगस्त को शाम 7:35 बजे डीआईजी वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण के सीयूजी नंबर पर फोन कर बताया कि मोबाइल से एक व्यक्ति ने फोन कर सस्ती दर पर सोना दिलाने का प्रलोभन दिया। वह मित्र सौरभ प्रताप के साथ तीन लाख रुपये लेकर इजरी गांव पहुंचे। यहां अजय सिंह उर्फ पिंटू, शुभम सिंह, इंदजीत सरोज और विशाल सिंह ने मारपीट कर तीन लाख रुपये लूट लिए और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। डीआईजी ने तत्काल थाना जलालपुर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद रेंज कंट्रोल ने थाना पुलिस से फीडबैक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पता चला कि थाने के जांचकर्ता उप निरीक्षक ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसे डीआईजी ने गंभीरता से लिया। इसके बाद एसपी की ओर से से जांच कराई गई। इसमें पीड़ित की शिकायत सही पाई गई। फिर पीड़ित से तहरीर लेकर 26 अगस्त को जलालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।
एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने तीन आरोपियों इजरी गांव निवासी अजय सिंह उर्फ पिंटू, इजरी निवासी शुभम सिंह और केराकत थाना क्षेत्र के निहालापुर निवासी इंदजीत सरोज को गिरफ्तार कर लिया।

वारदात में विशाल सिंह की भी संलिप्तता सामने आई। आरोपियों के कब्जे से पीड़ित की लूटी गई कार और तीन लाख रुपये बरामद हो गए। चार मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। एएसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed