{"_id":"65dcd8a8412e38e59e0acf18","slug":"railway-stations-will-be-hi-tech-automatic-stairs-waiting-lounges-and-ramps-will-be-built-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-112632-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: हाईटेक होंगे रेलवे स्टेशन, स्वचालित सीढि़यां, वेटिंग लाउंज और बनेंगे रैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: हाईटेक होंगे रेलवे स्टेशन, स्वचालित सीढि़यां, वेटिंग लाउंज और बनेंगे रैंप
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में स्थित चार रेलवे स्टेशनों की सूरत जल्द ही बदलेगी। यहां यात्री सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। अमृत स्टेशन योजना के तहत इन स्टेशनों का कायाकल्प किया जाएगा। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से इन स्टेशनों का वर्चुअल शिलान्यास किया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण चारों स्टेशनों पर दिखाया गया जिसमें जिले के जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
शिलान्यास के बाद चार स्टेशनों जौनपुर सिटी स्टेशन, बदलापुर श्री कृष्ण नगर स्टेशन, मड़ियाहूं स्टेशन और मुंगराबादशाहपुर रेलवे स्टेशन पर इसी महीने से कायाकल्प शुरू होगा। इन स्टेशनों पर हाइटेक स्टेशन भवन जिसमें स्वचालित सीढि़या, वेटिंग लाउंज, दिव्यांगजनों के लिए रैंप, लिफ्ट, उच्चस्तरीय प्लेटफार्म, पोर्टिको और सर्कुलेटिंग एरिया होगा। इसके अलावा 12 मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज का निर्माण भी होगा। वाईफाई की सुविधा होगी। शुद्ध पेयजल के लिए वाटर एटीएम लगाए जाएंगे। इन सभी कामों पर कुल 71.45 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
मडियाहूं रेलवे स्टेशन पर मुख्य अतिथि मछलीशहर सांसद बीपी सरोज ने कहा कि स्टेशन का स्वरूप अब बदल जाएगा। जौनपुर सिटी स्टेशन पर मुख्यअतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि कुछ ही दिनों में जिले के रेलवे स्टेशन भी महानगरों में स्थित रेलवे स्टेशन के सामान दिखेगा। बादशाहपुर रेलवे स्टेशन पर मुख्य अतिथि नगर पालिका मुंगराबादशाहपुर के चेयरमैन कपिल मुनि ने कहा कि अब रेलवे स्टेशन पर दूरगामी ट्रेनों जैसे नीलांचल एक्सप्रेस, अर्पणा एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया जाएगा। श्री कृष्णानगर बदलापुर स्टेशन पर मुख्य अतिथि बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा ने कहा है कि श्रीकृष्ण नगर रेलवे स्टेशन पर आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर रेलवे के एडीआरएम सचिन वर्मा, एमएलसी विद्यासागर सोनकर, स्टेशन अधीक्षक बीके सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह आदि मौजूद रहे।
43 करोड़ की लागत से निर्मित होगा ओवरब्रिज
जलालपुर। जलालगंज रेलवे स्टेशन से उत्तर दिशा में जलालपुर, केराकत-थानागद्दी मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग गेट संख्या 30सी पर प्रस्तावित ओवरब्रिज का निर्माण होगा। क्रासिंग पर आवागमन के लिए 7.50 मीटर चौड़ाई वाला दो लेन रेल उपरगामी सेतु स्वीकृत है। मुख्य अतिथि जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय ने कहा कि लंबी प्रतीक्षा के बाद इस क्रॉसिंग पर उपरगामी सेतु निर्माण हो सकगा। इस दौरान पवन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह,पीके सिंह मनोज दुबे,शैलेश यादव आदि रहे।