फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Railway Safety Commissioner took stock of doubling work

रेल संरक्षा आयुक्त ने दोहरीकरण कार्य का लिया जायजा

Tue, 05 Oct 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Railway Safety Commissioner took stock of doubling work
औड़िहार से डोभी रेलवे स्टेशन तक 21 किमी लंबे रेल खंड के दोहरीकरण व विद्युतीकरण का कार्य पूरा होने पर रेल संरक्षा आयुक्त उत्तर पूर्वी सर्किल लखनऊ मो. लतीफ खान ने सोमवार को निरीक्षण कर इसकी गुणवत्ता परखी। करीब तीन घंटे तक डोभी स्टेशन पर रहे संरक्षा आयुक्त ने मैप के जरिए तकनीकी जायजा लेकर जानकारी ली। माना जा रहा है कि रेलवे लाइन के विद्युतीकरण व ट्रैक की जांच के बाद ट्रेनों का संचालन जल्द शुरू हो सकता है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण राम करन यादव, मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय, मुख्य इंजीनियर पन्नालाल, मुख्य विद्युत इंजीनियर निर्माण ओपी सिंह, मुख्य सिग्नल एवं दूर संचार इंजीनियर निर्माण नीलाभ महेश, मुख्य सिग्नल इंजीनियर एके वर्मा, उप रेल संरक्षा आयुक्त बलबीर यादव व वीके वर्मा उपस्थित थे। इस दौरान संपर्क मार्ग बनाने के लिए ग्रामीणों ने डीआरएम को पत्रक सौंपा। ज्ञापन में औडिहार-जौनपुर रेल प्रखंड के डोभी स्टेशन के समीप गेट नंबर 12 से गेट नंबर 13 के मध्य उत्तर तरफ संपर्क मार्ग व पुराना क्रासिंग को खोलने की मांग की। ग्रामीणों ने प्रधान अमरजीत यादव व पूर्व प्रधान योगेंद्र सिंह, श्रीप्रकाश यादव के नेतृत्व में मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने पुरानी क्रॉसिंग बंद होने से हो रही असुविधा से डीआरएम को अवगत कराया। इस अवसर पर रमेश यादव, राम अनुज यादव, रामेश्वर सिंह, भोनू यादव, दयाराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed