फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Queen Ahilyabai was a social reformer along with being an efficient ruler: Arun Singh

कुशल शासक के साथ समाज सुधारक रहीं रानी अहिल्याबाई : अरुण सिंह

Wed, 21 May 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Queen Ahilyabai was a social reformer along with being an efficient ruler: Arun Singh
जौनपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह ने कहा कि रानी अहिल्याबाई वीरांगना और शासक के साथ समाज सुधारक के रूप में अपने स्थापित किया। सिंह मंगलवार को रानी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती पर भाजपा की ओर से नगर के एक होटल में आयोजित संगोष्ठी में बोल रहे थे।
विज्ञापन

कहा कि उन्होंने धार्मिक स्थलों का पुनरुद्धार एवं मंदिरों का निर्माण करा कर लोगों में धार्मिक भावना को बढ़ावा दिया। उनका जीवन देश के लिए सदैव प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने न केवल एक बड़े भू-भाग पर शासन किया। बल्कि पूरे भारतवर्ष में घूम-घूमकर धार्मिक एवं समाज सुधार के अनगिनत कार्यों को पूरा किया। बद्रीनाथ, केदारनाथ, काशी विश्वनाथ आदि तमाम धार्मिक स्थलों के पुनरुद्धार एवं मंदिरों के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा। कांग्रेस ने इतने सालों में अहिल्याबाई जैसी महान विभूतियों को याद तक नहीं किया। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी जयंती मना रही है। देश भर में कार्यक्रम किया जा रहा है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के चोंडी गांव में जन्मी अहिल्याबाई एक साधारण परिवार से थीं। उनके पिता मनकोजी राव शिंदे गांव के मुखिया थे। एक युवा लड़की के रूप में उनकी सादगी और सुचरित्र के संयोजन ने मालवा क्षेत्र के राजा मल्हार राव होलकर का ध्यान उनकी ओर आकर्षित किया। वे अहिल्या से इतने प्रभावित थे कि 1733 में जब वे आठ साल की भी नहीं हुई थीं, तब उन्होंने उनका विवाह अपने बेटे खंडेराव होलकर से करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने बताया कि अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में विविध कार्यक्रमों की शृंखला आयोजित की जा रही है।
क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया ने कहा होलकर वंश की महान शासक रानी अहिल्याबाई होलकर की धार्मिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक विरासत को जनता के बीच प्रस्तुत करना है। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश भर में महिला जनसंवाद, प्रतियोगिताएं और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उनकी विरासत के सिद्धांत को भी प्रचारित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की जरूरत है।

विधायक रमेश सिंह ने कहा कि वीरता और मूल्यों की रानी अहिल्याबाई होलकर ने सांस्कृतिक पुनर्जागरण के साथ-साथ गरीब, दलित, पिछड़े और उपेक्षित वर्गों के कल्याण के लिए नीतियां बनाई। इसके पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। कलेक्टर कैंपस में स्थित शहीद स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित कर समाप्त हुआ। कार्यकर्ताओं ने जनपद आगमन स्वागत किया। संचालन सुशील मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed