फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Purvanchal University main exam from today in jaunpur

जौनपुर: पूर्वांचल विवि की मुख्य परीक्षाएं आज से, प्रयागराज समेत पांच जिलों में 681 परीक्षा केंद्र बनाए गए

Sun, 04 Jul 2021 09:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 04 Jul 2021 09:47 PM IST
सार

पूर्वांचल विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं कराने के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। परीक्षाएं तीन पालियों में कराई जाएंगी। जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ और प्रयागराज में केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन
Purvanchal University main exam from today in jaunpur
पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं सोमवार से शुरू होंगी। पांच जिलों के 681 केंद्रों पर 3.99 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षाओं में शामिल होंगे। परीक्षाएं तीन पालियों में सुबह 7.30 बजे से 9 बजे तक, 11.30 से 1 और दोपहर बाद तीन बजे से शाम 4.30 बजे तक कराई जाएगी।

विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्न पत्र पहुंचा दिए गए हैं। शुचिता और पारदर्शिता के साथ सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा कराने का सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


परीक्षा के दौरान कोविड गाइड लाइन का पालन कराया जाएगा। सभी छात्र मास्क और सैनिटाइजर के साथ आएंगे। परीक्षा के लिए जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ और प्रयागराज में केंद्र बनाए गए हैं। छात्रों के प्रवेश पत्र विवि के वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। परीक्षा संबंधी जानकारी भी विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर अपलोड है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed