{"_id":"68bf1feb0d307cbbfa030096","slug":"puja-special-trains-will-run-through-jaunpur-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-140273-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: जौनपुर से होकर चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: जौनपुर से होकर चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन
जौनपुर। दशहरा व दीपावली पर यात्रियों की ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से छपरा से जौनपुर होते हुए उधना तक पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। ट्रेनों का संचालन 26 सितंबर से शुरू होकर 28 नवंबर तक होगा।
छपरा-उधना साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन 26 सितंबर से 28 नवंबर तक हर शुक्रवार को छपरा से 5.45 बजे प्रस्थान कर बलिया, गाजीपुर सिटी, औड़िहार, जौनपुर से 10.20 बजे और वाराणसी होते हुए दूसरे दिन मिर्जापुर, प्रयागराज, मानिकपुर, उज्जैन, बड़ोदरा होते हुए सूरत से उधना 07.00 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में उधना-छपरा साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन 28 सितंबर से 30 नवंबर तक हर रविवार को चलेगी। यह ट्रेन उधना से 10.00 बजे प्रस्थान कर सूरत से 10.20 बजे, बड़ोदरा, गोधरा, रतलाम, उज्जैन होते हुए दूसरे दिन बीना, दमोह, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी मिर्जापुर, वाराणसी जंक्शन होते हुए जौनपुर से होकर 5.50 बजे, औड़िहार, बलिया होते हुए छपरा 11.00 बजे पहुंचेगी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि पर्वों को देखते हुए पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन 26 सितंबर से शुरू किया जाएगा।