फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   protest against inflation

महंगाई के विरोध में किया विरोध प्रदर्शन

Tue, 29 Mar 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
protest against inflation
महंगाई के विरोध में जुलूस व प्रदर्शन करते एस यू सी आई के कार्यकर्ता। - फोटो : JAUNPUR
बदलापुर। सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इण्डिया द्वारा सोमवार को तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया गया। जहां पर प्रधानमंत्री भारत सरकार को संबोधित आठ सूत्रीय मांगपत्र उपजिलाधिकारी बदलापुर को सौंपा गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार पूरी तरह से पूंजीपतियों के स्वागत में कार्य कर रही है और लगातार एक के बाद एक जन विरोधी नीतियों को लागू कर जनता की समस्याओं को बढ़ा रही है। पहले से ही महंगाई का दंश झेल रहे देशवासियों पर लगातार महंगाई बढ़ाकर उनका जीवन संकट में डाल दिया जा रहा है। रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल, दवाओं और अन्य जरूरी चीजों के दाम आम जनता की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं। निजीकरण करके सभी सरकारी क्षेत्रों को बर्बाद किया जा रहा है। मेहनतकश वर्ग चौतरफा संकट से जूझ रहा हैं। इसलिए आज बचने के लिए सचेत व संगठित जन आंदोलन ही एकमात्र रास्ता है। जन जन में क्रांतिकारी चेतना पैदा करते हुए पूंजीवाद विरोधी समाजवादी क्रांति संपन्न करना होगा, तभी जनता की वास्तविक मुक्ति संभव है। मौके पर कॉमरेड हीरालाल गुप्ता, मिथिलेश कुमार मौर्य, अशोक कुमार खरवार, दिलीप कुमार, इन्दु कुमार शुक्ल, लालता प्रसाद मौर्य, राजबहादुर मौर्य, अलगूराम पटेल, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, सुखराज सरोज, रामप्यारे, राजबहादुर विश्वकर्मा, संतोष प्रजापति, विजयप्रकाश गुप्ता, कृष्णा सिंह, रवीन्द्र, राकेश निषाद, नन्हकू राम, विनोद मौर्य, अंजली, चंदा, अनीता, राममिलन, दूधनाथ, रामचरन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जयप्रकाश पांडेय और संचालन दिलीप कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed