फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Property attachment

पशु तस्करों की आजमगढ़ में एक करोड़ संपत्ति कुर्क

Sat, 25 Jul 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Property attachment
शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के अरंद गांव निवासी पशु तस्कर सुहेल और गुड्डू की आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र के आरनौला गांव में स्थित संपत्ति को प्रशासन ने शनिवार को कुर्क कर दिया। डीएम के आदेश के बाद भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में शाहगंज तहसीलदार ने कुर्की की कार्रवाई पूरी कराई। इस संपत्ति की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। सुहेल और गुड्डू पर शाहगंज कोतवाली समेत सर्किल के विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमें हैं। उसे गैंगेस्टर में निरुद्ध कर जेल भेजा जा चुका है। डीएम ने पिछले दिनों अपराध से अर्जित संपत्ति से आजमगढ़ में बनाए गए दो मंजिला मकान व कृषि भूमि को जब्त करते हुए कुर्की का आदेश दिया था। शाहगंज तहसीलदार अभिषेक कुमार राय को प्रशासक नियुक्त किया था। शनिवार को तहसीलदार, सीओ जितेंद्र कुमार दुबे, प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्रा के साथ पहुंचकर पूरे गांव में डुगडुगी पिटवाने के पश्चात आरोपित की सात बिस्वा खेती की भूमि, आबादी के बीच दो मंजिला मकान और मकान से सटा बाउंड्री युक्त अहाता कुर्क करने की कार्रवाई की। गैंगेस्टर एक्ट के तहत चार बदमाशों की संपत्ति शनिवार को कुर्क की गई। एक दिन पहले ही डीएम ने उनकी संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया था। एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि डीएम के आदेशानुसार रवि यादव उर्फ आशुतोष यादव निवासी गोंदालपुर, उमर अली उर्फ निन्हकू निवासी ग्राम लमहन थाना महराजगंज, मंगल चौहान निवासी खोजनपुर गोंडाखास थाना जफराबाद और गोरख यादव उर्फ कृपा शंकर यादव निवासी देवकली थाना केराकत की 75 लाख 50 हजार रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed