फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teachers are the cornerstone of nation-building: Girish Chandra Yadav

शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : गिरीश चंद्र यादव

Thu, 10 Sep 2026 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Teachers are the cornerstone of nation-building: Girish Chandra Yadav
जौनपुर। देश के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में शहर के एक होटल में ‘गुरु श्रेष्ठ सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने सेवानिवृत्त एवं वरिष्ठ शिक्षकों को सम्मानित किया। कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) के प्रांतीय अध्यक्ष एवं बीआरपी इंटर कॉलेज के प्रवक्ता धर्मेंद्र यादव ने कहा कि विद्यार्थियों को दिए गए संस्कार, ज्ञान और मार्गदर्शन से देश का भविष्य तैयार होता है। उन्होंने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का मूल विचार था कि अच्छे शिक्षकों से अच्छे नागरिक और अच्छे नागरिकों से मजबूत राष्ट्र का निर्माण होता है। वक्ताओं ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन, शिक्षा के प्रति समर्पण और उनके विचारों को याद किया। अध्यक्षता सहकारी डिग्री कॉलेज मिहरावां के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र सिंह ने की। संचालन संतोष त्रिपाठी ने किया। समारोह में सतीश वर्मा, प्रमोद कुमार, विजय सोनकर, संतोष सोनकर, परमहंस पांडेय, अरुण श्रीवास्तव, कन्हैया लाल यादव सहित कई शिक्षक सम्मानित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed