फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Procession taken out for promotion and restoration of old pension

Jaunpur News: पदोन्नति व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर निकाला जुलूस

Tue, 20 Jun 2023 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out for promotion and restoration of old pension
जौनपुर। पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के आह्वान पर सफाई कर्मचारी सोमवार को जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान सात सूत्रीय मांगों व जनपदीय समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। विभागीय सेवा नियमावली, पदोन्नति, पुरानी पेंशन बहाली अधिकार यात्रा नगर के लोक निर्माण विभाग से निकलकर आंबेडकर तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट में पहुंची। इस दौरान पीएम व सीएम को प्रेषित सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संजय कुमार चौधरी ने कहा कि सभी विभागों में कर्मचारियों के प्रमोशन व सेवा नियमावली की व्यवस्था है, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को सरकार इससे वंचित नहीं रख सकती। सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तो आने वाले समय में पूरे प्रदेश के सफाई कर्मचारी सरकार के खिलाफ लामबंद होंगे। जिसका खामियाजा उनको भुगतना पड़ेगा। जिलामंत्री शिवकुमार यादव द्वारा कहा कि यदि हमारी मांगों को सरकार पूरा नहीं करती है तो हम आगामी पांच जुलाई को विधानसभा का घेराव करेंगे, जिसके लिए पूरे प्रदेश के कर्मचारी कमर कस चुके हैं। जिला कोषाध्यक्ष हीरालाल भारती एवं जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज यादव, अशोक गौतम ने कहा कि सरकार हम सफाई कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रही है। सरकार हमारी सेवा नियमावली नहीं बना रही है, हमारा पदनाम परिवर्तन नहीं कर रही है। इस मौके पर जिला उपमंत्री समरनाथ यादव, जिला उपाध्यक्ष सर्वेश मौर्य, अनिल कुमार यादव, संघप्रिय बौद्ध, विकास यादव, अरविंद यादव, मदनचंद यादव, राम अजोर नागर, सुनील राव, रामसमुझ यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed